मध्यप्रदेश

मप्र के 66वें स्थापना दिवस पर आज दिखेगी आत्म निर्भर मध्यप्रदेश की झलक: गायक मोहित चौहान पेश करेंगे रंगारंग कार्यक्रम

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) का आज 66वां स्थापना दिवस (66th foundation day) है। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मप्र का स्थापना दिवस पर आत्म निर्भर मध्यप्रदेश (self dependent Madhya Pradesh) के रूप में मनाया जाएगा। इनमें आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए जन-भागीदारी अभियान पर बनाए गए गीत, डांस, वाद-विवाद प्रतियोगिता, मैराथन दौड़, रैली, प्रभात फेरी जैसे कई कार्यक्रम होंगे। यह कार्यक्रम राजधानी के लाल परेड ग्रांड पर आज शाम 6.30 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान गायक मोहित चौहान (Singer Mohit Chauhan) अपना रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

वहीं मोहित चौहान के अलावा आत्म निर्भर मध्यप्रदेश की थीम पर इस कार्यक्रम में दिल्ली के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर (Famous choreographers of Delhi) मैत्री पहाड़ी (Maitri Pahadi) के निर्देशन में करीब 275 साथी कलाकार अपना नृत्य नाट्य (dance drama) भी प्रस्तुत करेंगे। जानकारी के मुताबिक यह कार्यक्रम करीब 50 मिनट तक चलेगा। कार्यक्रम में VVIP लाल परेड ग्राउंड (Lal Parade Ground) के सत्कार द्वार से आ-जा सकेंगे, VIP के लिए सत्कार द्वार और आईटीआई द्वार की व्यवस्था की गई है। जबकि, आम लोग विजय द्वार से आ-जा सकेंगे। इस अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता को स्थापना दिवस की बधाई भी दी है।





स्थापना दिवस कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों के साथ सभी धर्मगुरुओं, स्वयंसेवी संस्थाओं शासकीय अधिकारी-कर्मचारी को निमंत्रण भेजा जाएगा. इसके साथ ही जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट (Tweet) किया- मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की सभी भाइयों-बहनों व भांजे-भांजियों को हार्दिक बधाई। हमारा प्राणों से प्यारा प्रदेश विकास पथ पर तीव्रतम गति से गतिमान हो, हम सब मिलकर प्रदेश की प्रगति और उन्नति में योगदान दें। आइये, नवनिर्माण में जुट जायें।

बता दें, उपचुनाव वाले जिलों को छोड़कर सभी जिलों में बड़े स्तर पर कार्यक्रम होंगे। मुख्य रूप से आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए जनभागीदारी अभियान पर केंद्रित गायन, वादन, नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, मैराथन दौड़, रैली, प्रभात फेरी आदि आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख शासकीय भवनों और ऐतिहासिक इमारतों को सोमवार रात लाइट से रोशन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button