मध्यप्रदेश

मप्र में पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, जानिए कहां कैसे चल रहा प्रदर्शन

मध्यप्रदेश। पेट्रोल डीजल (petrol diesel) के दामों में वृद्धि के विरोध में मप्र में कांग्रेस (Congress) सड़कों पर कांग्रेस हल्ला बोल प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश के अलग अलग जिलों में कांग्रेसी कार्यकर्ता अलग अलग तरीके से विरोध जता रहे हैं। वहीं पुलिस प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए गिरफ्तार कर रही है।

राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत सभी जगह अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हो रहे हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दाम करीब 104 रुपए और डीजल के दाम 95 रुपए के करीब पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) परिवार के साथ पचमढ़ी से भोपाल लौट रहे हैं। पावई (Powai) में मेन रोड पर कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सीएम के सामने प्रदर्शन की संभावना थी, इसलिए सीएम के काफिला पहुंचने से पहले ही प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकतार्ओं को पुलिस ने हिरासत (custody) में ले लिया।

बता दें करीब एक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस विधायकों ने भोपाल में प्रदर्शन किया था। एमपी विधानसभा का बजट सत्र में शामिल होने कांग्रेस के विधायक साइकिल से पहुंचे थे। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जीतू पटवारी और विधायक कुणाल चौधरी साइककिल से विधानसभा गए थे। हालांकि वे ज्यादा देर साइकिल नहीं चला सके थे। प्रदर्शन के दौरान कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाई गई थीं।





जानिए कहां क्या है हाल

इंदौर: यहां सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मूल्यवृद्धि को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को कोसा। नेताओं ने कहा- बढ़ती कीमतों पर सरकार की लगाम नही लगातार मंहगाई आसमान छू रही है।

भोपाल: यहां सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन 12 बजे से किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्ती लेकर विरोध जताएंगे।

जबलपुर: पेट्रोलियम पदार्थों में महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने शहर के 18 पेट्रोल पंपों पर दोपहर 12 बजे से प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि कोविड को देखते हुए एक स्थान की बजाय पदाधिकारियों और सभी संगठनों को अलग-अलग पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

होशंगाबाद: डीजल पेट्रोल के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के काफिला निकलने से पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकतार्ओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने राहुल गांधी युवा शक्ति संगठन (Rahul Gandhi Yuva Shakti Sangathan) उप प्रभारी शैलेंद्र जोशी, गुरुजी संभाग अध्यक्ष शैलू दुबे, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर राजपूत, जिला अध्यक्ष जनाब रशीद खान और अन्य कार्यकतार्ओं को गिरफ्तार किया।

रतलाम: सभी पेट्रोल पंपों पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रही हैं। रतलाम में पेट्रोल की कीमत 103 रुपए 90 पैसे प्रति लीटर, डीजल की कीमत 95 रुपए 26 पैसे प्रति लीटर हो गई है।

छिंदवाड़ा: पेट्रोल, डीजल , रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि एवं सभी तरफ बढती महंगाई के विरोध में भ्रष्ट भ्रष्टपाई सरकार के विरोध में महिला कांग्रेस सोसायटी पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

ग्वालियर: महंगाई ओर पेट्रोल दाम में वृद्धि को लेकर धरना शुरू हो गया है। बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने केसरबाग पेट्रोल पेट्रोल, मेला रोड पर प्रदर्शन कर रही हैं। इस दौर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुचि गुप्ता ने ढोलक बजाई।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button