मध्यप्रदेश

भोपाल में बनेगा वीर भारत स्मारक, नेहरू स्टेडियम में झंडा वंदन कर बोले शिवराज

भोपाल। आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में धूमधाम से बनाया जा रहा है। इसकी झलक मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रही है। हालांकि मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में भारी बारिश के बीच तिरंगा फहराया गया। इतना ही नहीं लगातार तेज बारिश की वजह से आजादी के जश्न के कार्यक्रमों को छोटा करना पड़ा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में झंडा वंदन किया। उन्होंने भी भारी बारिश के बीच तिरंगा फहराया। बता दें कि मप्र के अधिकतर जिलों में बीती रात से ही भारी बारिश का दौर जारी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि आज देश के लिए मरने के लिए नहीं, जीने की जरूरत है। इसलिए हम अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में योगदान देंगे। क्रांतिकारियों ने रक्त से अभिषेक करके भारत को आजादी दिलाई थी। आइए। सभी उन क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सहित प्रणाम करें। मुख्यमंत्री ने कहा- हम भोपाल में 1 वीर भारत स्मारक का निर्माण करेंगे और उस वीर भारत स्मारक में क्रांतिकारियों और आजादी के नायकों की मूर्तियां, उनका व्यक्तित्व और कृतित्व संजो कर रखा जाएगा।





मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झंडा वंदन के बाद पुलिस बल और हॉक फोर्स के जवानों को शौर्य प्रदर्शन एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में झंडा वंदन से पहले सीएम शिवराज शौर्य स्मारक पहुंचे और अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र एवं मां भारती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूतों को नमन किया।

नाथ ने पीसीसी और वीडी ने कटनी में फहराया तिरंगा


पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया। झंडा वंदन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कटनी जिले के भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। जबकि मध्यप्रदेश के गृहमंत्री और इंदौर जिले के प्रभारी डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में ध्वजारोहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button