भोपाल

मप्र की राजधानी भोपाल में मानसून की दस्तक, 24 घंटे में यलो अलर्ट

भोपाल। मप्र में इस बार बीते दो सप्ताह से बारिश (rain) का सिलसिला जारी है। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून (south west monsoon) समय से पहले ही पहुंच गया है। अब रविवार को मानसून राजधानी भोपाल (bhopal) भी पहुंच गया। भोपाल में 10 दिन पहले मानसून पहुंचा है। मौसम विभाग (weather department) ने प्रदेश के सभी संभागों में बारिश का यलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया है।

प्रदेश में 10 जून को बैतूल, छिदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला में मानसून पहुंच गया था। इसके बाद जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर, शहडोल संभाग के भी कुछ हिस्सों में मानसून आया। अब रविवार को मानसून ने भोपाल, विदिशा, छत्तरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और शहडोल जिले में भी अपनी आमद दे दी है।

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के कारण तीन से चार दिन में पूरे प्रदेश में मानसून के पहुंचने की बात कही है। बता दें इस वर्ष अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण मानसून के जल्दी आने का कारण बताया जा रहा है।





मौसम विभाग ने अलगे 24 घंटे में भोपाल, ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने 20 किमी की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान बताया है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button