अन्य खबरें

ओडिशा में भारी बारिश ने तोड़ा 63 साल का रिकॉर्ड, प्रशासन ने जारी किया बाढ़ का अलर्ट

भुवनेश्वर। ओडिशा (Odisha) में गहरे दबाव का क्षेत्र बनने से आज भारी बारिश (Havy Rain) का दौर जारी है। भुवनेश्वर (Bhubaneswar) में बीते 24 घंटे में, सुबह साढ़े आठ बजे तक, 195 मिमी बारिश हुई जो पिछले 63 वर्षों में सर्वाधिक है। भारी बारिश को देखते प्रशासन ने राज्य में बाढ़ की चेतावनी (flood warning) जारी की है। बता दें कि इससे पहले नौ सितंबर 1958 को शहर में 163 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग (weather department) ने बताया कि दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों में पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में उत्तर ओड़िशा, उत्तर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की ओर बढ़ सकता है।

उत्तर पश्चिमी बंगाल (North West Bengal) की खाड़ी पर बना दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया और सोमवार सुबह भद्रक जिले के चांदबली के पास तट को पार कर गया। इसके बाद मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी किए। विभाग ने संबलपुर, देवगढ़, सोनपुर और बारगढ़ के लिए रेड अलर्ट (red alert) जारी किया गया है। जिसका मतलब है कि इन स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।





केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है क्योंकि प्रमुख नदियां और उनकी सहायक नदियां लगातार बारिश के कारण उफान पर हैं। इसमें कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है ऐसे में ओडिशा में बाढ़ के हालात बन सकते हैं।

इन इलाकों में बारिश की संभावना
बंगोप सागर क्षेत्र में बना कम दबाव क्षेत्र अगले 48 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ गति करेगा और धीरे-धीरे अधिक सक्रिय होकर लो प्रेसर में तब्दील होगा। बंगोप सागर तथा उत्तर ओडिशा व पश्चिम बंगाल तट के ऊपर यह कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके प्रभाव से रविवार को राज्य के आठ जिले पुरी, खुर्दा, कटक, जगत सिंह पुर, केन्द्रापड़ा, ढेंकानाल, जाजपुर, जिले में भारी बारिश होने की संभावना है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button