प्रमुख खबरें

भाजपा विधायक टी राजा को किस आरोप में उठाया पुलिस ने, जानें उसके बारे में

हैदराबाद। तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह विवादित बयान देकर मुश्किलों में फंस गए हैं। मुसलमानों के खिलाफ हमेशा विवादित बयानों को लेकर हमेशा में सुर्खियों में रहने वाले राजा ने बिना नाम लिए इस बार पैगंबर मोहम्मद खिलाफ विवादित बयान दे लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने बयान देते हुए अपना वीडियो भी जारी किया है। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों का गुस्सा भी भड़क गया है। हालांकि इसके बाद टी राजा के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी के बाद हैदराबाद में देर रात कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हुआ। मुस्लिम समुदाय के लोगों का गुस्सा भी भड़क गया है। हैदराबाद के कमिश्नर आफिस के बाहर बड़ी संख्या में मुस्लिम इकट्ठा हुए और उन्होंने सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए टी. राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी। डीसीपी पी साई चैतन्य ने बताया, बड़ी संख्या में लोगों ने बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि भाजपा विधायक ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इसके बाद उनके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।





छह मिनट तैंतीस सेकंड का है वीडियो
भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। उनका यह पूरा वीडियो छह मिनट तैंतीस सेकंड का है। इसमें उन्होंने विवादों में रहने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को निशाना बनाते हुए टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा, एक कॉमेडियन है जो थर्ड क्लास कॉमेडी करता है और हिंदुओं, भाजपा के बड़े अधिकारियों को टारगेट करता है। भगवान रामचंद्र और सीता मैया के बारे में अपशब्द कहता है…। बाद में वे वीडियो में कह रहे हैं, जो जिस भाषा में सुनेगा, उसे टी राजा सिंह उसी भाषा में जवाब देगा। मेरा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था, लेकिन इसकी वजह है कि एक व्यक्ति ने मेरे राम और मेरी सीता माता के बारे में अपशब्द कहे और हमारे भगवानों पर कॉमेडी की। इसलिए आज मजबूरन मुझे भी ये कॉमेडी करनी पड़ रही है। …विचार करें।

एक तरफा कार्रवाई क्यों: टी राजा
गिरफ्तारी से पहले भाजपा विधायक टी राजा ने अपने बयान पर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा है कि हर एक्शन का रिएक्शन होता है। मेरे खिलाफ केस दर्ज क्यों किया गया। क्या हमारे राम, राम नहीं हैं। माता-सीता हमारी मां नहीं है। अगर है तो एकतरफा कार्रवाई क्यों?

इन धाराओं में टी. राजा के खिलाफ दर्ज हुआ केस
फिलहाल हैदराबाद के दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में टी. राजा सिंह के खिलाफ सेक्शन 153अ, 295 और 505 के तहत केस दर्ज किया गया है। इससे पहले 19 अगस्त को भी टी. राजा सिंह और 4 अन्य लोगों को एहतियातन हिरासत में ले लिया था। मुनव्वर फारूकी के शो से पहले यह कदम उठाया गया था। दरअसल टी. राजा सिंह ने कॉमेडियन पर हमले की धमकी दी थी और कहा था कि यदि तेलंगाना सरकार की ओर से शो के लिए परमिशन दी जाती है तो वह उस स्थान को जला देंगे। टी. राजा सिंह ने कहा था कि मुनव्वर फारूकी ने हिंदू देवी देवताओं का मजाक बनाया है और उसे हैदराबाद में शो की अनुमति नहीं दी जा सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button