ताज़ा ख़बर

यूपी में सेंधमारी जारी: मुलायम के साढ़ू और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल भाजपा में शामिल: गुप्ता ने अखिलेश पर लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होने वाले हैं। इसे देखते हुए राजनीतिक दलों की सेंधमारी लगातार जारी है। भाजपा (BJP) ने आज लगातार दूसरे दिन सपा (SP) को बड़ा झटका देते हुए अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के बाद अब मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के साढू प्रमोद गुप्ता (Pramod Gupta) को भी पार्टी में शामिल कर लिया है। वहीं इस बीच भाजपा ने कांग्रेस (Congress) को भी झटका दिया है। कांग्रेस की पोस्टर गर्ल बनी प्रियंका मौर्य (Priyanka Maurya becomes the poster girl of Congress) ने भी हाथ का साथ छोड़कर भाजपा दामन थाम लिया है।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मुलायम सिंह साढ़ू गुप्ता ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को घर में बंदी बनाकर रखा है। पार्टी के अंदर अखिलेश की स्थिति बहुत खराब है। गुप्ता ने अखिलेश पर हमलावर होते हुए कहा कि सपा में आज अपराधियों और जुआरियों को लाया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले मुलायम के समधी हरिओम यादव (Hariom Yadav) भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जबकि उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव कल ही भाजपा में शामिल हुई हैं।





प्रियंका ने कांग्रेस पर लगाए थे रिश्वत मांगने के आरोप
इतना ही नहीं कांग्रेस की पोस्टर गर्ल बनीं प्रियंका मौर्य ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। प्रियंका मौर्य कांग्रेस की मुहिम ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के सचिव ने टिकट के लिए उनसे पैसे मांगे थे। उन्होंने आगे कहा कि मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैं एक अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की लड़की हूं और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को रिश्वत नहीं दे सकती थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्य ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया। लेकिन जब आने वाले चुनाव के लिए टिकट की बात आई, तो यह किसी और को दे दिया गया। यह अन्याय है।

यूपी में सपा और भाजपा के बीच जारी है शह और मात का खेल
बता दें कि बीजेपी और सपा में चुनाव से पहले ही शह और मात का खेल जारी है। सपा ने बीजेपी का दामन छोड़कर आए स्वामी प्रसाद मौर्य को जगह दी। कुछ अन्य विधायकों ने भी बीजेपी छोड़कर सपा का दामन थामा था। इसके बाद बुधवार को अपर्णा यादव को बीजेपी में लाया गया। हालांकि, उन्होंने अखिलेश या सपा के खिलाफ कुछ नहीं कहा। अपर्णा सिर्फ यह बोलीं कि उन्हें पीएम मोदी और सीएम योगी की कार्यशैली प्रभावित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button