विदेश

ब्राजील में बड़ी तबाही: बाढ़ और मिट्टी धंसने से अब तक 94 लोगों की मौत, बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता

पेट्रोपोलिस (ब्राजील)। ब्राजील की राजधानी रियो डि जिनेरियो में बड़ा हादसा हो गया है। खबर के मुताबिक पेट्रोपोलिस शहर में बाढ़ और मिट्टी धंसने की घटनाओं में अब तक 94 लोगों की मौत हो गई है, वहीं अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। शहर के मेयर रूबेंस बोमटेंपो ने लापता लोगों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने बातचीत में कहा, हमें अभी सही संख्या की जानकारी नहीं है। यह बेहद मुश्किल भरा दिन था।

राजधानी के सरकारी अभियोजन कार्यालय ने एक बयान जारी करके कहा कि लापता 35 लोगों के नामों की सूची तैयार की है। वहीं परिजन मलबे में में दबे अपने लोगों की तलाश कर रहे हैं। लोगों ने तबाही के मंजर के वीडियो बना कर उन्हें सोशल मीडिया में साझा किया है, जिनमें घरों को मिट्टी में धंसे और कारों को मलबे के साथ बहते देखा जा सकता है।





राजधानी के गवर्नर क्लॉडियो कास्ट्रो ने कहा कि 400 लोग बेघर हो गए हैं और 24 लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने दुख की इस घड़ी में जनता के साथ खड़े होने की बात कही है। वह फिलहाल रूस की यात्रा पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button