मनोरंजन

बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं साउथ की ये एक्ट्रेस, अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना  के साथ करेंगी स्क्रीन शेयर! 

साउथ एक्टर प्रभास, राम चरण,यश के बाद अब सामंथा रुथ प्रभु भी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु साउथ की बड़ी एक्ट्रेस है जो कि अपनी एक्टिंग-डांस और खूबसूरती के लिए जानी-जाती हैं। सामंथा अब बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और अब एक्ट्रेस को लेकर खबर सामने आ रही है जिसे जानकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे।  सामंथा जल्द ही बॉलीवुड के 2 बड़े एक्टर्स के साथ  स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

बॉलीवुड डेब्यू  के लिए फिल्म की साइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक समांथा ने बॉलीवुड में डेब्यू  के लिए भी फिल्म साइन की है। फिल्म दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाई जाएगी। जिसमें एक्ट्रेस फिल्म ड्रीम गर्ल की पूजा यानी आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। मेकर्स ने फिलहाल अभी तक कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी तक फ्लोर पर जा सकती है। ये भी दावा किया गया है कि सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी दूसरी हिंदी फिल्म भी साइन की है जो कि एक माइथोलॉजिकल फिल्म होगी।

अक्षय कुमार नजर आएंगी समांथा
इस फिल्म की शूटिंग साल 2023 में शुरू हो सकती है। इसी के साथ ये भी खबर आ रही है कि सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही करण जौहर की फिल्म में भी नजर आ सकती है जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। वहीं सामंथा रुथ प्रभु और अक्षय कुमार जल्द ही करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में एक साथ नजर आने वाले हैं।


आखिरी बार फिल्म ‘पुष्पा’ में आई थीं नजर

सामंथा की बात करें तो वो अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ में नजर आई थी जिसमें उन्होंने इतना धमाकेदार डांस किया कि वो रातों-रात एक बड़ी स्टार बन गई और लोग उनके दीवाने हो गए। ‘ऊ अंतावा’ गाना काफी हिट साबित हुआ था जिसे लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। वहीं सामंथा जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘कुशी’  में नजर आने वाली हैं। जिसे लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button