ताज़ा ख़बर

बुली बाई एप मामला: अब दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड इंजीनियर छात्र असम से किया अरेस्ट, भोपाल में कर रहा है पढ़ाई

नयी दिल्ली। बुली बाई एप (bulli by app) मामले में मचे बवाल के बीच गुरुवार को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के बाद अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने इंजीनियरिंग के छात्र (engineering students) को असम (Asam) के जोरहाट से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे इस मामले में मुख्य मास्टरमाइंड (main mastermind) माना जा रहा है। वहीं दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी छात्र को दिल्ली लाया गया और उसने कथित तौर पर अपनी भूमिका स्वीकार की है। बता दें कि बुली बाई ऐप मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। इस ऐप पर नीलामी के लिए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं का नाम डाला गया था।

पुलिस ने कहा कि आरोपी छात्र की पहचान नीरज बिश्नोई (Neeraj Bishnoi) (21) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बिश्नोई जोरहाट का रहने वाला है और भोपाल (Bhopal) में पढ़़ाई करता है। बिश्नोई ने ही कथित तौर पर गिटहब प्लेटफॉर्म पर बुली बाई ऐप का निर्माण किया था और वह ट्विटर पर बुली बाई का मुख्य अकाउंट होल्डर (account holder) भी है। आरोपी को दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक आपरेशंस’ (IFSO) इकाई ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (IFSO) केपीएस मल्होत्रा (KPS Malhotra) ने कहा, वह (गिरफ्तार छात्र) मुख्य साजिशकर्ता है और इसने ही गिटहब पर ऐप को बनाया था। उसने ऐप बनाने की बात स्वीकार की है। आरोपी के लैपटॉप से ऐप बनाने संबंधी फोरेंसिक साक्ष्य मिले हैं। उसे दिल्ली लाया गया है और पुलिस हिरासत के अनुरोध तथा आगे की जांच के लिए अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, आरोपी को तकनीकी विश्लेषण और इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (IPDR) तथा गेटवे का उपयोग कर, गुरुवार की सुबह जोरहाट से गिरफ्तार किया गया।

DCP ने बताया कि बिश्नोई मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वेल्लोर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (Vellore Institute of Technology) से B.Take द्वितीय वर्ष का छात्र है। वहीं, असम पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, इस मामले में दिल्ली पुलिस हमारे साथ सहयोग कर रही है। उनकी टीम यहां बुधवार सुबह पहुंची और शाम तक हमने आरोपी का पता लगा लिया था। अभियान 12 घंटे में ही समाप्त हो गया। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच में शामिल मुंबई पुलिस ने आरोपी के सम्बन्ध में असम पुलिस से संपर्क नहीं किया है।

ज्ञात हो कि मामले की जांच कर रहे मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने अब तक तीन गिरफ्तारियां की हैं। मुंबई पुलिस ने मामले में उत्तराखंड से 19 वर्षीय युवती श्वेता सिंह, 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र विशाल कुमार झा को बेंगलुरु से और उत्तराखंड से ही 21 वर्षीय अन्य युवक मयंक रावल को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, श्वेता सिंह ऐप मामले में कथित तौर पर मुख्य आरोपी है जिसने ऐप का ट्विटर खाता बनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button