प्रमुख खबरें

बुल्ली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता: मास्टरमाइंड युवती को किया गिरफ्तार, थी नेपाली युवक के सपंर्क में

मुंबई। ‘बुली बाई’ ऐप प्रकरण (‘Bully Bai’ App episode) में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को मंगलवार के दिन बड़ी सफलता हाथ लगी। उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर (Rudrapur city of Uttarakhand) से 18 वर्षीय लड़की (18 year old girl) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि युवती एक नेपाली युवक के संपर्क में थी। उसके संपर्क में आने के बाद ही उसने अपना ट्वीटर हैंडल अकाउंट (twitter handle account) का नाम बदला था। महिला पर आरोप है कि वह महिलाओं की बुल्ली APP के जरिये बोली लगवाई थी। हालांकि अभी पुलिस ने महिला की भूमिका पर खुलकर नहीं बोला है। माना जा रहा है कि हिरासत में ली गई महिला, इस मामले में मुख्य आरोपी है।

इससे पहले पुलिस ने, ‘गिटहब (GitHub)’ मंच के ऐप पर ‘नीलामी’ के लिए मुस्लिम महिलाओं (muslim women) के चित्र डाले जाने की शिकायत प्राप्त होने के बाद अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मुंबई साइबर पुलिस (Mumbai Cyber Police) के एक दल ने उत्तराखंड से एक महिला को हिरासत में लिया है जो मुख्य आरोपी है। अधिकारी ने इससे अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि अपराध शाखा का एक दल उत्तराखंड में है और महिला से पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि महिला को ट्रांजिट रिमांड के लिए एक अदालत में पेश किया जाएगा और इसके बाद मुंबई लाया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि मामले के संबंध में साइबर पुलिस ने बेंगलुरु से इंजीनियरिंग के 21 वर्षीय एक छात्र को भी गिरफ्तार किया जिसकी पहचान विशाल कुमार के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी एक दूसरे को जानते हैं और इस मामले में आगे की जांच जारी है। मुंबई साइबर पुलिस थाने ने ऐप के डेवलपर और उसका प्रचार-प्रसार करने वाले ट्विटर हैंडल के विरुद्ध भी एक मामला दर्ज किया है। यह मामला ‘बुल्ली बाई’ नामक ऐप पर ‘नीलामी’ के लिए बिना इजाजत सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं के छेड़छाड़ किये हुए चित्र और विवरण डालने का है। एक साल से भी कम समय में ऐसा दूसरी बार हुआ है। पिछले साल ‘सुल्ली डील्स’ नामक ऐप पर इसी प्रकार की सामग्री डाली गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button