प्रमुख खबरें

MCD का तेजी से दौड़ रहा बुलडोजर: शाहीनबाग के बाद आज पहुंचा नार्थ दिल्ली, इन इलाकों को कराएगा अतिक्रमण से मुक्त

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से सड़कों से अतिमक्रमण को हटाने की कार्रवाई जोरशोर से जारी है। अतिक्रमण हटाने के लिए एक्शन में आई एमसीडी ने शाहीनबाग से अतिक्रमण हटाने के बाद अब बुधवार को अपने बुलडोजर का रुख नार्थ दिल्ली की ओर कर दिया है। आज एमसीडी का बुलडोजर नजफगढ़, द्वारका, मधु बिहार और सीलमपुर में चलना शुरू हो गया है। हालांकि यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला बताया जा रहा है।

बता दें कि निगम 4 मई से 13 मई के बीच अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा है जिसके तहत अब तक दिल्ली के कई इलाकों में बुलडोजर चल चुका है। इनमें सबसे ज्यादा निगम को शाहीन बाग में विरोध का सामना करना पड़ा। ईस्ट दिल्ली के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा है कि जब जहांगीरपुरी में बुलडोजर चला था तब लोगों की शिकायतें आनी शुरू हुई थी। लोगों को खुले रोड़ चाहिए। मंगलवार को हमने नंद नगरी और सुंदर नगरी में बुलडोजर चलाया था। ऐसे में द्वारका के साथ साथ न्यू सीलमपुर में भी अतिक्रमण हटाया जा रहा है।





खबरों की मानें तो आज राजधानी के नजफगढ़, मधु विहार, लोधी कॉलोनी, घिटोरनी, चौखंडी और आसपास के इलाकों में अवैध कब्जों और अतिक्रमण पर कारवाई होगी। इसके अलावा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, साईं मंदिर के आसपास के इलाकों में भी एमसीडी का बुलडोजर चलेगा। इससे पहले मंगलवार को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी समेत कई स्थानों से अतिक्रमण हटाने के लिए दिनभर नगर निगम का बुलडोजर गरजा। भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी के बीच बिना किसी अप्रिय घटना के अभियान पूरा हो गया।

कल भी ढहाया गया था अवैध अतिक्रमण
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने मंगोलपुरी में बड़ी कार्रवाई की गई। यहां पर अवैध तरीके से बनाई गई करीब 50 दुकानों और चबूतरों को गिरा दिया गया। यहां निगम को स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, बसंत कुंज और रघुवीर नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बुलडोजर ने कई अवैध निर्माण गिराए और एक हरा पेड़ भी उखाड़ दिया। स्थानीय विधायक अमानत उल्ला ने हरा पेड़ उखाड़ने की शिकायत दिल्ली पुलिस को दी है। उधर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने नंद नगरी इलाके में सड़कों पर फैले अवैध निर्माण को हटाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button