मध्यप्रदेश

बुर्का पहन महाकाल के दर्शन को पहुंची महिला को देख मचा हड़कंप, पूछताछ में बोली- जिन्न के आदेश पर पहनी बुर्का

उज्जैन। उज्जैन महाकाल मंदिर (Ujjain Mahakal Temple) में सुबह 8 बजे के करीब एक महिला हिजाब पहनकर मंदिर (woman wearing hijab in temple) में गयी। जिसके बाद मंदिर में हड़कंप मच गया। मामला यह कल गुरुवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महाकाल के दर्शन के लिए लगी लाईन पर जब सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने महिला को रोक दिया गया और बुर्के में आई महिला के बारे में जानकारी मंदिर प्रशासन (temple administration) को दी गई। हालांकि पूछताछ के बाद महिला को महाकाल के दर्शन की अनुमति दे दी गई।

महाकाल प्रबंधक समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ (Ganesh Dhakad, administrator of Mahakal Prabandhak Committee) ने महाकाल थाना पुलिस को बुलाकर इस बात की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस, महिला को महाकाल थाने ले आयी। यंहा पर सीएसपी पल्लवी शुक्ला और थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने महिला से बात की तो उसने अपना नाम लक्ष्मी बताया। जो कि अपनी मां और पिता डालचंद के साथ मंदिर पहुंची थी। महाकाल मंदिर में दर्शन कराने से पूर्व पुलिस ने उससे पूरी जानकारी ली।





पूछताछ में यह भी सामने आया कि महिला के परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर (mentally weak) है और लंबे समय से घर वालों से बुर्के में महाकाल मंदिर आने की जिद कर रही थी। उसकी इच्छा पूरी करने के लिए परिजन उसे मंदिर लेकर पहुंचे थे। वहीं जब पुलिस ने महिला से बुर्के में मंदिर आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वो जिन्न के आदेश पर बुर्का पहनकर में मंदिर आई है।

हिजाब को लेकर चल रहा है विवाद
बता दें कि कर्नाटक के स्कूल, कॉलेज में हिजाब पहनने को लेकर सबसे पहले विवाद हुआ था। यहां कॉलेज तथा स्कूल प्रबंधन ने मुस्लिम छात्राओं को क्लासरूम में हिजाब ना पहन कर आने की हिदायत दी थी। जिसके बाद यह पूरा विवाद शुरू हुआ। मुस्लिम छात्राओं का तर्क है कि हिजाब उनकी धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। इसे लेकर कर्नाटक में प्रदर्शन भी हुए। इसके बाद देश के अन्य राज्यों में भी हिजाब के समर्थन तथा विरोध में प्रदर्शन हुए। यह मामला अभी अदालत में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button