प्रमुख खबरें

योगी की शपथ पहले लखनऊ में बदमाश का एनकाउंटर: लूट और हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया ढेर, एक लाख का था इनाम

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 4 बजे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह से लेकर कई वीवीआईपी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। जिसको लेकर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वीवीआईपियों के पहुंचने से चंद घंटे पहले राजधानी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश राहुल सिंह ढेर हो गया है। इस बदमाश का नाम राहुल सिंह है।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी राहुल सिंह को शुक्रवार तड़के 4 बजे लखनऊ पुलिस ने हसनगंज इलाके में घेर लिया ओर उसे मुठभेड़ के बाद मार गिराया है। बताया यह भी जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान दोनों से तरफ से फायरिंग भी हुई थी। हालांकि फायरिंग के दौरान पुलिस को सफलता मिल गई। मुठभेड़ में राहुल सिंह घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर ले गया जहां उसकी मौत हो गई है।





यह मुठभेड़ सुबह करीब 4 बजे हुई। इनामी बदमाश राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड में भी वांटेड था। लूट के दौरान उसने कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राहुल के पास से ज्वेलरी शोरूम से लूट के जेवरात भी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस को उसके पास से पिस्टल और कई जिंदा कारतूस मिले हैं। फिलहाल राहुल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दरअसल गुरुवार रात बदमाश के अलीगंज में आने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर टीमें चेकिंग कर रहीं थीं। हसनगंज बंधा रोड के पास पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्ति नजर आया था। जिसका हुलिया राहुल सिंह से मिल रहा था। इस पर सिपाहियों ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की थी। जिसमें गोली लगने से राहुल सिंह ढेर हो गया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक मौके से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button