ताज़ा ख़बर

फोर्ब्स की 100 अमीरों की सूची में अंबानी और अडानी सबसे बड़े धनकुबेर

नई दिल्ली। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स (business magazine forbes) ने साल 2021 में भारत के 100 अमीरों (100 rich) की सूची जारी की है। भारतीय अमीरों (Indian rich) की फोर्ब्स की 2021 की लिस्ट में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 2008 से लगातार 14वें साल नंबर वन भारतीय अरबपति (number one indian billionaire) बने हुए हैं। फोर्ब्स के मुताबिक कोरोना महामारी (corona pandemic) के दूसरे वर्ष में, भारत के सबसे अमीरों ने अपनी संपत्ति में 50 प्रतिशत की वृद्धि की। जबकि गौतम अडानी (gautam adani) 74.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार तीन वर्षों से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

फोर्ब्स मुताबिक 100 अमीरों की कुल संपत्ति रिकॉर्ड 775 अरब डॉलर (करीब 58.06 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है। इस सूची में करीब 92.7 अरब डॉलर (करीब 6.89 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी नंबर वन पर हैं। वहीं गौतम अडानी अंबानी से केवल 17.9 बिलियन डॉलर पीछे हैं। यानि जबकि सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) 18 अरब डॉलर के साथ टॉप-10 में फिर से शामिल हो गई हैं। वहीं चार फार्मा कारोबार से जुड़े अरबपतियों की संपत्ति कम हुई है। भारत के 100 सबसे अमीरों की संपत्ति अब 775 अरब डॉलर है।

भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति में वृद्धि का पांचवां हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर टाइकून गौतम अडानी से आया है, जो लगातार तीसरे साल नंबर 2 पर हैं। अडानी की संपत्ति में यह उछाल उनकी सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में तेजी की वजह से आई है। उनकी संपत्ति 25.2 अरब डॉलर से लगभग तीन गुना बढ़ाकर 74.8 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

वहीं सॉफ्टवेयर के दिग्गज एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नाडर (Shiv Nadar, Founder of HCL Technologies) 31 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति में 10.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। रिटेलिंग सेक्टर के कारोबारी राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) ने चौथे स्थान को बरकरार रखा है। उनकी कुल संपत्ति 15.4 बिलियन डॉलर से लगभग दोगुनी होकर 29.4 बिलियन हो गई है।





अडानी की संपत्ति तीन गुनी
रिपोर्ट के अनुसार इस बढ़त का करीब 20 फीसदी हिस्सा अकेले गौतम अडानी की वजह से है जिनकी संपत्त‍ि एक साल में करीब तीन गुना बढ़कर 74.8 अरब डॉलर (करीब 5.6 लाख करोड़ रुपये) हो गई। वह अमीरों की इस सूची में लगातार तीसरे साल नंबर दो पायदान पर बने हुए हैं। मुकेश अंबानी इस सूची में लगातार 2008 से पहले पायदान पर बने हुए हैं। करीब 31 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एचसीएल के फाउंडर श‍िव नाडर तीसरे और 29.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ राधाकृष्ण दमानी सूची में चौथे स्थान पर हैं।

भारत की तारीफ
इस रिपोर्ट में भारत की तारीफ करते हुए कहा गया है कि कोविड 19 की दूसरी लहर से अच्छे तरह से सामना करने की वजह से दुनिया की छठी सबसे बड़ी इकोनॉमी भारत में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। शेयर बाजार में बीएसई का बेंचमार्क सेंसेक्स एक साल पहले केमुकाबले 52 फीसदी बढ़ा है। इसकी वजह से देश के 100 अमीरों का धन रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। पिछले 12 महीने में उनका धन 50 फीसदी यानी करीब 257 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 775 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button