अन्य खबरें

वैक्सीनेशन का बना महा रिकॉर्ड, अब राज्यों को हो सकती है यह बड़ी दिक्कत

प्रमुख खबरें: नई दिल्ली। केन्द्र सरकार (central government) ने वैक्सीनेशन प्रोग्राम ()vaccination program में बदलाव कर 18 साल के ऊपर वालों को फ्री में वैक्सीन लगवाने का बड़ा निर्णय लिया था। इस बीच कल सोमवार को 85 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगी, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। लेकिन इस रिकॉर्ड को लगातार बनाए रखना राज्यों के लिए बड़ी मुसीबत हो सकती है। कई राज्यों ने कहा कि अगर केन्द्र से हमें बराबर वैक्सीन मिली तो हम इस तेजी को और आगे बढ़ा सकते हैं लेकिन टीका नहीं मिला तो फिर वैक्सीनेशन के गति में रुकावट आ सकती है। कोविन पोर्टल (covin portal) पर उपलब्ध रात 12.30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में सोमवार को 85 लाख 15 हजार 765 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इससे पहले, 5 अप्रैल को 43 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।

कोविड टीकाकरण अभियान (covid vaccination campaign) की इस गति को आगे भी बनाए रखने के लिए आगामी नौ दिन में करीब 7.2 करोड़ वैक्सीन की आवश्यकता होगी, लेकिन कई राज्यों के पास कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) का पर्याप्त स्टॉक नहीं है। केंद्र सरकार कोविड वैक्सीन खरीदने की प्रक्रिया में है, लेकिन समय पर पर्याप्त टीकों की आपूर्ति हो पाएगी, इस पर राज्यों को संदेह है।





इन राज्यों में शुरू नहीं हुआ वैक्सीनेशन का नया चरण
पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश समेत गैर भाजपा शासित राज्य सरकारों ने वैक्सीन की कमी का हवाला देते हुए सभी के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू नहीं किया, लेकिन यह स्पष्ट था कि केंद्र सरकार और अन्य राज्य सरकारें कोविड टीकाकरण अभियान के नए चरण को सफल बनाना चाहती थीं। हालांकि, इस गति को आगे भी जारी रख पाएंगी, यह वैक्सीन के स्टॉक पर निर्भर करता है।

134 देशों की आबादी के बराबर लोगों को लगी वैक्सीन
देश में सोमवार को जितने लोगों को टीका लगाया गया, उससे कम कम आबादी वाले दुनिया में 134 देश हैं। इनमें हांगकांग, सिंगापुर, न्यूजीलैंड, कुवैत, नार्वे और फिनलैंड जैसे देश शामिल हैं। भारत में एक दिन में इस्राइल और स्विटजरलैंड की आबादी के लगभग लोगों को टीका लगाया गया है।

अमेरिका को छोड़ा पीछे
भारत ने इस मामले में अमेरिका को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका में अब तक एक दिन में सर्वाधिक 40 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। यह रिकॉर्ड 4 अप्रैल को दर्ज हुआ था। आस्ट्रेलिया में अब तक कुल 6.87 लाख डोज लगे हैं। इससे करीब डेढ़ गुना भारत में एक दिन में ही लगा दिए गए।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button