प्रमुख खबरें

देश के कई राज्य हुए अनलॉक…देखें कहां बढ़ा लॉकडाउन

प्रमुख खबरें: नई दिल्ली। कोरोना (corona virus) की दूसरी लहर (seconad wave) से राहत के बाद देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना कर्फ्यू (unlock) में ढील जाने लगी है। कई राज्यों ने आज से हुए लॉकडाउन (lockdown) समाप्त कर दिया है। जिससे जिंदगी वापस पटरी पर आने लगी है। कुछ जगह संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है। राज्यों ने बाजारों के खुलने का समय तय किया है। देश की राजधानी दिल्ली (delhi) से लेकर महाराष्ट्र (maharastra) तक कई राज्यों में जिंदगी अनलॉक होने लगी है। दिल्ली में अब मॉल, बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ऑड ईवन (odd even) के आधार पर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। दिल्ली में मेट्रो भी शुरू किया गया। महाराष्ट्र में 15 जून तक लॉकडाउन रखने का फैसला किया गया था लेकिन बाद में अनलॉक किया जाने का फैसला किया गया।

बिहार में ढील
बिहार (Bihar) में कोरोना वायरस के लगातार घट रहे संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने लॉकडाउन खत्म कर दिया है। आज से राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत दुकानें शाम पांच बजे तक खुलेंगी। अब निजी व सरकारी दोनों कार्यालय 50 फीसद कर्मियों के साथ खोले जा सकेंगे। सार्वजनिक वाहनों में क्षमता के 50 फीसद यात्री ही बैठाए जा सकेंगे। दूसरी ओर शिक्षण संस्‍थान बंद ही रहेंगे। शापिंग मॉल, सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, पार्क व धर्म स्‍थल भी बंद रहेंगे।





यूपी के सभी जिले आज से अनलॉक
योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार से पूरे प्रदेश को कोरोना कर्फ्यू से राहत देने का निर्देश दिया। हालांकि, सावधानी बरतते हुए अभी एक सप्ताह तक नाइट कर्फ्यू (night curfew) और साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। आज से सभी 75 जिलों में सुबह सात से शाम सात बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू में छूट दे दी जाएगी। हालांकि, नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।

तेलंगाना में 19 जून तक बढ़ा लॉकडाउन
राज्य के कुछ जिलों में कोविड-19 मामलों की संख्या को ध्यान में रखते हुए तेलंगाना (Telangana) ने लॉकडाउन को और 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। लॉकडाउन 10 जून से शुरू हो जाएगा। इस दौरान सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे के बीच दुकानों समेत सभी चीजों में छूट देने का भी फैसला किया है और लोगों को अपने कार्यालयों से घर पहुंचने के लिए शाम 6 बजे तक एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया है।





पुडुचेरी में छूट के साथ 14 जून तक बढ़ा लॉकडाउन
केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी (Puducherry) में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कुछ छूटों के साथ 14 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सभी दुकानें खोलने को अनुमति दी गई है। निजी कंपनियों में 50 फीसद क्षमता के साथ ऑफिस खोलने की अनुमति।

झारखंड में मिल सकती है राहत
झारखंड (Jharkhand) सरकार कोरोना संक्रमण के कम होने के साथ ही लोगों को राहत देने की तैयारियों में जुट गई है। जल्द इस पर फैसला हो सकता है। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि अनलॉक टू के तहत दुकानें खोलने की समय सीमा भी बढ़ाई जा सकती है।

कर्नाटक में बाजारों को खोलने पर हो सकता है फैसला
कर्नाटक (Karnataka) में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) बाजारों को खोलने को लेकर कोई रूपरेखा तैयार कर सकते हैं। आज एक बैठक कर मुख्यमंत्री इसकी तैयारी करेंगे। यहां लॉकडाउन को और एक सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की गई थी। य़हां लॉकडाउन 14 जून की सुबह 6 बजे तक लागू है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button