प्रमुख खबरें

मोदी कैबिनेट में शामिल होगी जेडीयू, भाजपा नेतृत्व से मिलने कल दिल्ली जाएंगे नीतीश

प्रमुख खबरें: नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट (Modi cabinet) के विस्तार से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने साफ कर दिया है कि वह मंत्रिमंडल का विस्तार होने पर केन्द्र सरकार (central government) में शामिल होंगे। इसका इशारा खुद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (JDU National President RCP Singh) ने किया था। केन्द्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच नीतीश कुमार के कल दिल्ली दौरे पर जा सकते हैं। दौरे से पहले कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भाजपा के शीर्ष नेतृत्व (top leadership of BJP) से मुलाकात कर सकते हैं। वह खुद JDU कोटे के मंत्रियों की जानकारी उन्हें दे सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि मोदी मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार में जेडीयू कोटे से दो नेताओं को मंत्री पद दिया जा सकता है। नीतीश कुमार इन दो नामों के प्रस्ताव को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के सामने रख सकते है। पिछली बार जब जेडीयू को मंत्रिमंडल में शामिल होने का आफर मिला था, तब BJP उन्हें सिर्फ एक मंत्री पद दे रही थी। इससे नीतीश कुमार नाराज हो गए थे।

बताया जाता है कि उस समय ललन सिंह और आरसीपी सिंह में से किसी एक को ही जगह मिलती और तब नीतीश कुमार दोनों में से किसी को भी नाराज नही करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने मंत्री पद का आफर लेने से इनकार कर दिया था। अब खबर है कि नीतीश की पार्टी को दो मंत्री पद का आफर मिल सकता है।





उधर, पटना में जेडीयू के पांच नामों की खूब चर्चा हो रही है, जो केंद्र में मंत्री बन सकते हैं। ये नाम हैं- आरसीपी सिंह, ललन सिंह, संतोष कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और चंदेश्वर चंद्रवंशी। माना जा रहा है कि आरसीपी सिंह का केंद्र में मंत्री बनना लगभग पक्का है, अब दूसरे नाम पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

इसके अलावा मोदी कैबिनेट में बिहार के एक और चेहरे को जगह मिल सकती है। इनका नाम है सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi)। सुशील कुमार मोदी को बीजेपी ने डिप्टी सीएम (Deputy CM) न बनाकर उन्हें केंद्र की राजनीति में लाने के संकेत दिए थे। माना जा रहा है कि सुशील कुमार मोदी को कोई भारी भरकम मंत्रालय दिया जा सकता है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button