प्रमुख खबरें

सरकार के पोस्टर से गायब हुए नेहरू, तो हमलवर हुई शिवसेना, पूछा- इतनी नरफर क्यों?

मुंबई। केन्द्र सरकार (central government) के पोस्टर (posters) में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Former Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru) की फोटो न होने से देश की सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है। शिवसेना नेता संजय राउत (Shiv Sena leader Sanjay Raut) ने सरकार पर हमला करते हुए अपने मुख पत्र पर लिखा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मोदी सरकार की लड़ाई तो समझ में आती है, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू से इतनी नफरत क्यों होती है।

संजय राउत ने आगे कहा कि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ (75th anniversary of India’s independence) पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (Union Ministry of Education) की एक संस्था द्वारा जारी पोस्टर में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर शामिल न करना केंद्र की संकीर्ण मानसिकता (narrow minded) को दिखाता है और उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि वह नेहरू से इतनी नफरत क्यों करती है। संजय राउत ने लिखा है, नेहरू द्वारा अर्जित की गई राष्ट्रीय संपत्तियों को बेचकर (Disinvestment of Public Sector Undertakings) ही वर्तमान सरकार अर्थचक्र को गति दे रही है। स्वतंत्रता संग्राम में नेहरू का स्थान पक्का है। इतिहास को मिटाना बहादुरी नहीं है!

संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक स्तंभ में कहा कि शिक्षा मंत्रालय के स्वायत्त निकाय भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (ICHR) ने अपने पोस्टर में नेहरू और मौलाना अबुल कलाम आजाद (Maulana Abul Kalam Azad) की तस्वीरें नहीं लगायी और उन्होंने आरोप लगाया कि यह राजनीतिक प्रतिशोध का कृत्य है।





संजय राउत ने दावा किया, ‘जिन्होंने आजादी के संषर्घ में और इतिहास रचने में कोई योगदान नहीं दिया, वे स्वतंत्रता संघर्ष के नायकों में शामिल हो रहे हैं। राजनीतिक प्रतिशोध के कारण किया गया यह कृत्य अच्छा नहीं है और यह उनकी संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है। यह प्रत्येक स्वतंत्रता सेनानी का अपमान है।’

राज्यसभा सदस्य ने केंद्र द्वारा हाल में घोषित राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना का जिक्र करते हुए कहा, ‘नेहरू ने ऐसा क्या किया जो उनसे इतनी ज्यादा नफरत है? बल्कि उन्होंने जो संस्थान बनाए उन्हें अब भारतीय अर्थव्यवस्था की गति के लिए बेचा जा रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘आप राष्ट्र निर्माण में नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Former Prime Minister Indira Gandhi) के अमर योगदान को नष्ट नहीं कर सकते। जिन्होंने नेहरू के योगदान को खारिज किया उन्हें इतिहास के खलनायक बताया जाएगा।’

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button