प्रमुख खबरें

यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, पैगंबर पर विवादित टिप्पणी देने के आरोप में ओवैसी ने दर्ज कराई शिकायत

हैदराबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) शिया वक्फ बोर्ड (Shia Waqf Board) के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) के खिलाफ हैदराबाद (Hyderabad) में पैगंबर मोहम्मद (Paigambar Muhammad) पर अपनी किताब ‘मुहम्मद (Muhammad)’ में आपत्तिजनक बयानों (objectionable statements) का इस्तेमाल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रिजवी के खिलाफ यह यह प्राथमिकी (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की शिकायत पर दर्ज की गई है। रिजवी पर शिकायत दर्ज होने के बाद ओवैसी ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं पुलिस ने उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करेगी।

इससे पहले हैदराबाद में मीडिया से बात करते हुए AIMIM प्रमुख ने कहा, हम हैदराबाद पुलिस आयुक्त से मिले। उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने एक किताब लिखी है, जिसमें पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान हैं। हमने अनुरोध किया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। आयुक्त ने हमें एक आपराधिक मामले का आश्वासन दिया। हमें उम्मीद है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





क्या है किताब पर विवाद?
वसीम रिजवी ने गाजियाबाद के डासना के महाकाली मंदिर (Mahakali Temple) में दर्शन करने के बाद महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती से अपनी विवादित किताब ‘मोहम्मद’ का विमोचन कराया था। उनका दावा है कि ‘इस्लाम दुनिया में क्यों आया और इतना आतंकवादी विचार (terrorist thoughts) क्यों रखता है?’ इसी बात को यह किताब उजागर करती है। इसके अलावा उनका दावा है कि ये किताब पैगंबर मोहम्मद साहब के चरित्र को भी उजागर करती है।

पहले भी विवादों में रहे हैं रिजवी
वसीम रिजवी पहले भी विवादों में रहे थे। उन्होंने कुरान की 26 आयतें हटाने की वकालत की थी और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका तर्क था कि कुरान की 26 आयतें आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया था। शीर्ष कोर्ट ने रिजवी पर 50 हजार रुपए का जुमार्ना भी लगाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button