ताज़ा ख़बर

पद्म पुरस्कारों का ऐलान, सीडीएस रावत यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार (central government) ने मंगलवार को 73वे गणतंत्रत्र दिवस से एक दिन पूर्व पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) का एलान कर दिया। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं, जबकि 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए हैं। इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 107 नामों का चयन हुआ है। इसमें देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Former UP CM Kalyan Singh) को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार मिलेगा। पद्म पुरस्कारों में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद (Congress leader Ghulam Nabi Azad) भी हैं, उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

देश की रक्षा में कई बार अदम्य साहस दिखाने वाले जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल दिसंबर महीने में एक हवाई दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। वे उस वक्त देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ पद पर थे।वहीं, पद्म विभूषण पाने वालों में यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का भी नाम है। उन्हें ये पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा।

इसके अलावा कला की श्रेणी में प्रभा आत्रे का भी नाम है। चौथा नाम राधे श्याम खेमका का नाम है, उन्हें शिक्षा के लिए पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा। इसी तरह टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बल पर गोल मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को पद्मश्री सम्मान, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण सम्मान मिलेगा। वहीं, इस साल भी सरकार की ओर से भारत रत्न के लिए किसी का भी नाम चयनित नहीं किया गया है।

नायब सूबेदार श्रीजीत एम को मरणोपरांत शौर्य चक्र
गणतंत्र दिवस के दिन सम्मानित होने वाले सेना के छह जवानों को शौर्य चक्र पुरस्कार (तीसरा सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार) से सम्मानित किया जाएगा। इसमें पांच मरणोपरांत शामिल हैं। 17 मद्रास के नायब सूबेदार श्रीजीत एम (Naib Subedar Sreejit M.) को जुलाई 2021 में जम्मू-कश्मीर में तलाशी अभियान के दौरान एक आॅपरेशन में एक आतंकवादी को मारने के लिए शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें मिला पद्म विभूषण
1 प्रभा अत्री कला महाराष्ट्र
2 राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा उत्तर प्रदेश
3 जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) लोकसेवा उत्तराखंड
4 कल्याण सिंह (मरणोपरांत) सार्वजनिक सेवा उत्तर प्रदेश

इन्हें मिला पद्म भूषण
1 गुलाम नबी आजाद सार्वजनिक सेवा जम्मू कश्मीर
2 विक्टर बनर्जी कला बंगाल
3 गुरमीत बाबा (मरणोपरांत) कला पंजाब
4 बुद्धदेब भट्टाचार्य सार्वजनिक सेवा पश्चिम बंगाल
5. नटराजन चंद्रशेखरन व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र
6 कृष्णा एल्ला-सुचित्रा एल्ला व्यापार और उद्योग तेलंगाना
7 मधुर जाफरी अमेरिका
8 देवेंद्र झझरिया खेल राजस्थान
9 राशिद खान कला उत्तर प्रदेश
10 राजीव महर्षि सिविल सेवा राजस्थान
11 सत्या नडेला व्यापार और उद्योग अमेरिका
12 सुंदर पिचाई व्यापार और उद्योग अमेरिका
13 साइरस पूनावाला व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र
14 संजय राजाराम (मरणोपरांत) विज्ञान और इंजीनियरिंग मेक्सिको
15 प्रतिभा राय साहित्य और शिक्षा ओडिशा
16 स्वामी सच्चिदानंद साहित्य और शिक्षा गुजरात
17 वशिष्ठ त्रिपाठी साहित्य और शिक्षा उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button