ताज़ा ख़बर

शहीद भगत सिंह के गांव में आज मान को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे पुरोहित, सिर्फ ममता और पटनायक को ही बुलाया

चंडीगढ़। पंजाब में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी के भगवंत मान आज बुधवार को 12.30 बजे राज्य के 25वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की सबसे खास बात यह है कि मान शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे। उनको राज्यपाल बनबारी लाल पुरोहित उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी।

वहीं पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी या किसी बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित नहीं किया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम में केवल आप के ही नेता और विधायक शामिल होंगे। इनके अलावा मान के करीबी और परिवार के सदस्य भी 11.30 बजे होने वाले समारोह का हिस्सा बनेंगे। बता दें कि बीते 10 मार्च को आए नतीजों में आप ने 92 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई थी। इसके अलावा संगरूर जिले की धुरी सीट से उतरे मान ने 58 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की थी।

वीडियो के जरिए मान ने कहा कि मैं ही नहीं, पंजाब के तीन करोड़ लोग भी मेरे साथ शपथ लेंगे। हमें मिलकर भगत सिंह के सपनों को पूरा करना है और हम उनकी सोच को 16 मार्च को अमल में लाएंगे। मान ने आगे कहा, मैं अकेला मुख्यमंत्री नहीं बना हूं। आप सब मुख्यमंत्री बन गए हैं। अब आपकी अपनी सरकार होगी।

समारोह को खास बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे पंजाब से दो लाख से अधिक लोगों के आने का दावा किया गया है। शहीद स्मारक के पीछे एक लाख लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, जबकि स्मारक की भूमि पर साढ़े छह एकड़ क्षेत्र में पंडाल लगाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान ने एक वीडियो जारी कर लोगों को आमंत्रित किया है।





पंजाब की सियासत के ये होंगे मेहमान
आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी निमंत्रण भेजा गया है। समारोह में हास्य अभिनेता कपिल शर्मा और राजू श्रीवास्तव के भी पहुंचने की उम्मीद है।

ममता बनर्जी को भी दिया न्योता
पार्टी के नेताओं की ओर से बताया गया कि समारोह में दूसरे राज्यों के नेताओं को भी बुलावा भेजा गया है, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई बड़े राजनीतिक चेहरों के नाम शामिल हैं।

मान ने कॉमेडियन के तौर पर की थी करियर की शुरूआत
साल 1973 में संगरूर के सतोज गांव में जन्में मान ने कॉमेडियन के तौर पर करियर की शुरूआत की थी। साल 2011 में उन्होंने मनप्रीत बादल के नेतृत्व वाली पंजाब पीपुल्स पार्टी के जरिए सियासत में एंट्री ली। हालांकि, 2012 चुनाव में उन्हें लहरगागा सीट से हार का सामना करना पड़ा। 2014 में मान ने आप का दामन थाममा और संगरूर लोकसभा सीट से जीत हासिल की। खास बात है कि पंजाब के दिग्गज नेता सुखदेव सिंह ढींढसा को हराने के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button