ताज़ा ख़बर

सिद्धू ने फिर चढ़ाया पंजाब का सियासी पारा: आज शाम मान के साथ करेंगे बैठक, निकाले जा रहे कई मायने

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कए बार फिर राज्य की सियासत में एक बड़ी हलचल पैदा कर दी है। दरअसल आज वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने वाले हैं। यह जानकारी सिद्धू स्वयं ट्वीट कर दी है। उन्होंने ने ट्वीट कर कहा है कि पंजाब की अर्थव्यवस्था में सुधार से जुड़े पहलुओं को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करूंगा। मान से हमारी यह मुलाकात शाम 5 बजकर 15 मिनट पर होगी। पंजाब का पुनरुत्थान एक ईमानदार सामूहिक प्रयास से ही संभव है।

नवजोत सिंह सिद्धू की इस मुलाकात के पंजाब में अलग सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। सिद्धू और भगवंत मान की ये मुलाकात ऐसे समय होने जा रही है जब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़ते दिख रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में घिरे हुए हैं और माना जा रहा है कि उनके खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोई एक्शन ले सकती हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी को लिखे पत्र की बातें बिल्कुल सही साबित होने लगी हैं। इस पत्र में वड़िंग ने लिखा था कि नवजोत सिद्धू पार्टी के समानांतर गतिविधियां चलाए रखना चाहते हैं। वहीं राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री और सिद्धू के बीच किसी आधिकारिक मुलाकात से इनकार किया है।





पार्टी के खिलाफ हमेशा हमलावर रहते हैं सिद्धू
राज्य चुनाव से कुछ महीने पहले सिद्धू की पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ खींचतान चल रही थी. कैप्टन की जगह जब चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बने तो सिद्धू ने उनको भी नहीं बख्शा। सिद्धू ने चन्नी की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।

पंजाब में करारी हार के बाद सिद्धू को छोड़ना पड़ा था पद
बता दें किस इस साल की शुरूआत में पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। इन पांच राज्यों में पंजाब भी शामिल था। पंजाब में मिली करारी हार के बाद सोनिया गांधी ने राज्य के पार्टी प्रमुखों से इस्तीफा देने के लिए कहा था। जैसे ही सिद्धू ने पद छोड़ा, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को उनकी जगह पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button