प्रमुख खबरें

पंजाब की कैबिनेट आज लेगी शपथ: जानें किसको मिलेगा ‘मान’ और किसके हाथ लगी निराशा

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद नई सरकार बना ली है। आप के नेता भगवंत मान ने पिछले दिनों 16 मार्च को सीएम पद की शपथ भी ले ली है। अब आज भगवंत मान के कैबिनेट का भी शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। सबस खास बात यह है कि मान की कैबिनेट में शुरूआती तौर पर जिन मंत्रियों को जगह दी गई है, वह कई क्षेत्र को रिप्रेजेंट करते हैं।

बता दें कि शानदार जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े विजेताओं को छोड़कर नए विधायकों को मौका देने पर ज्यादा ध्यान दिया है। इतना ही नहीं पहली सूची में मंत्री चुनने में आप ने दूसरी बार के विधायकों को भी नजर अंदाज किया है। खबर है कि आप ने डॉक्टर बलजीत कौर, हरभजन सिंह, डॉक्टर विजय सिंगला, डॉक्टर लाल चंद कटरू चाक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रम्हंकर, हरजोत सिंह बैंस, हरपाल सिंह चीमा और गुरमीत सिंह मीत हायर को मंत्री बनाने का फैसला किया है।

खास बात है कि इनमें से केवल चीमा और हायर ही ऐसे नाम हैं, जो दूसरी बार विधायक बने हैं। साथ ही एकमात्र विधायक सिंगला हैं, जो बड़े नाम को हराकर मंत्री बनने में सफलता हासिल की। उन्होंने मनसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर उतरे लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन विधायकों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल करने के लिए चुना गया है, उनका चयन भी क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए किया गया है।





बड़े दिग्गजों को हराने वालों को भी नहीं मिला मौका
तब सीएम रहे चरणजीत सिंह चन्नी को चमकौर साहिब और भदौड़ सीट से हराने वाले से चरणजीत सिंह और लाभ सिंह उगोके को पहली सूची में मौका नहीं मिला है। वहीं, पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले गुरमीत सिंह खुदियां, जगदीप सिंह कंबोज और पटियाला सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह को मात देने में सफल रहे अजीत पाल सिंह कोहली का नाम भी शामिल नहीं है। इसके अलावा राज्य में सबसे ज्यादा 70 हजार मतों के अंतर से जीतने वाले विधायक अमन अरोरा को भी सूची में शामिल नहीं किया गया है।

ऐसा है जातीय समीकरण
पहली सूची में पार्टी ने अनुसूचित जनजाति से चार नामों को जगह दी है। वहीं, लिस्ट में एक महिला, चार जाट और दो हिंदुओं का नाम है। विधायक कुलतार सिंह सांधवा को विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है। मान अपने कैबिनेट में 17 मंत्री शामिल कर सकते हैं। नए सीएम ने ट्वीट के जरिए मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहे विधायकों को बधाई दी।

कैबिनेट विस्तार की संभावना जल्द
उधर होशियारपुर से विधायक ब्रम्हंकर जिम्पा कैबिनेट में जगह पाने वाले बाबा क्षेत्र के एकमात्र विधायक हैं। जानकारी के मुताबिक 10 कैबिनेट मंत्रियों के बाद शेष सात मंत्रालयों के लिए दूसरे कैबिनेट विस्तार किया जाने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button