ताज़ा ख़बर

पंजाब में आप ने जारी की पांचवी सूची: चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ चरणजीत सिंह को उतारा मैदान में

चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज फिर 15 उम्मीदवारों की सूची (List of 15 Candidates) जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से यह पांचवीं सूची जारी की गई है। इस सूची में सबसे खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi) के खिलाफ चन्नी नाम वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। आप ने श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से चरणजीत सिंह (Charanjit Singh) को उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री चन्नी वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं।

बता दें कि डॉक्टर चरणजीत सिंह AAP में आने से पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव (Secretary of Punjab Pradesh Congress Committee) थे। चरणजीत सिंह आंखों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं। अगर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला दिलचस्प होगा। इसके अलावा आप ने श्रीफतेहगढ़ से लखवीर सिंह राय को उम्मीदवार बनाया है। जबकि मोहाली से कुलवंत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह खन्ना से तरुनप्रीत सिंह सोंधा, संगरुर से नरिंदर कौर भरज चुनाव लड़ेंगी। आम आदमी पार्टी अब तक 88 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

मोहाली सीट से चुनाव लड़ने वाले कुलवंत सिंह रियल स्टेट कारोबारी हैं और मोहाली के पूर्व मेयर भी रह चुके हैं। उन्होंने सोमवार को ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा उम्मीदावर होंगे। कपूरथला से मंजू राणा पार्टी की प्रत्याशी होंगी। पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी ने ज्यादातर नामों की पहले ही घोषणा करने की रणनीति बनाई है, ताकि प्रत्याशियों को जनसंपर्क का ज्यादा से ज्यादा मौका मिल सके।





पांचवीं सूची में घोषित प्रत्याशी
विधानसभा क्षेत्र            प्रत्याशी
डेरा बाबा नानक          गुरदीप सिंह रंधावा
राजासांसी                    बलदेव सिंह
कपूरथला                    मंजू राणा
शहकोट                   रतन सिंह काकरकलां
जालंधर पश्चिम          शीतल अंगुराल
आदमपुर                  जीत लाल भट्टी
बंगा                        कुलजीत सिंह सरहल
श्री चमकौर साहिब डॉ. चरणजीत सिंह
एसएएस नगर           कुलवंत सिंह
बस्सी पठाना             रुपिंदर सिंह हैप्पी
लुधियाना दक्षिण        राजिंदर पाल कौर छीना
फिरोजपुर शहर          रनवीर सिंह भुल्लर
बठिंडा शहर            जगरूप सिंह गिल
अमरगढ़                जसवंत सिंह गज्जनमाजरा
नाभा गुरदेव      सिंह देव मान

इससे पहले आप ने 26 दिसंबर को 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी। इस सूची में आप ने भुलत्थ से रंजीत सिंह राणा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पिछले चुनाव में सुखबीर सिंह खैरा आप की टिकट पर यहां से चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी, हालांकि बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी ने कुलजीत सिंह रंधावा को डेराबस्सी से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 13 अन्य विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। पार्टी ने तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button