ताज़ा ख़बर

पंजाब में मतदाताओं को लुभाने मची होड़: केजरीवाल के बाद सिद्धू ने राज्य की महिलाओं से किया यह बड़ा वादा

चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) में कुछ समय बाद होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) से पहले मतदाताओं (voters) को लुभाने की होड़ लगी हुई। सबसे पहले आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने पंजाब में सभी महिलाओं (women) को 1,000 रुपये देने का वादा किया है। अब वहीं सोमवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Punjab Pradesh Congress chief Navjot Singh Sidhu) एक कदम आगे बढ़ते हुए वादा किया कि अगर उनकी पार्टी फिर से सत्ता में आती है तो गृहणियों को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे।

यहीं नहीं, उन्होंने गृहणियों को हर साल आठ मुफ्त रसोई गैस (LPG) सिलेंडर देने का भी वादा किया। सिद्धू ने आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेजों में नामांकन कराने वाली लड़कियों को दोपहिया वाहन और 12 वीं कक्षा पास करने वाली लड़कियों (girls) को 20,000 रुपये देने का भी वादा किया। सिद्धू ने ये घोषणाएं पंजाब के बरनाला जिले में एक रैली में की। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए राज्य में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा, पंजाब सरकार द्वारा गृहणियों को 2,000 रुपये प्रति माह और आठ LPG सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। सिद्धू ने कहा कि लड़कियां चाहे गांवों की हों या शहरी क्षेत्रों की, पांचवीं कक्षा पास करने के बाद उन्हें पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, “प्रोत्साहन के रूप में, 10वीं कक्षा पास करने वाली लड़कियों को 15,000 रुपये और 12 वीं कक्षा पास करने वाली लड़कियों को उच्च अध्ययन की खातिर कॉलेजों में जाने के लिए 20,000 रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कंप्यूटर देने का भी वादा किया। उन्होंने वादा किया कि लड़कियों को कॉलेज जाने के लिए दोपहिया वाहन भी दिए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं के नाम पर संपत्तियों का हस्तांतरण नि:शुल्क होगा। उन्होंने पूरे राज्य में महिलाओं के लिए 28 कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जाने का भी वादा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button