ज्योतिष

आज का राशिफल: महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने कर्क वाले करें कड़ी मेहनत, जानते हैं और भी राशियों के बारे

ज्योतिष पंचांग (Astrology Panchang) के अनुसार आज 20 जून 2022 सोमवार को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। ज्योतिषशास्त्र में राशिफल (Horoscope) के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज चंद्रमा कुंभ में, सूर्य मिथुन राशि में, बुध और शुक्र वृषभ राशि में, राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल व गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष Aries- मेष राशि वाले आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज इस राशि वाले चावल का जरूर दान करें। वहीं कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उस पर गंभीरता से विचार कर लें। व्यावसायिक कार्य क्षमता में वृद्धि भी हो सकती है।

वृषभ Taurus- वृषभ राशि वालों का चलता हुआ व्यापार रुक सकता है। काम में जल्दबाजी ना दिखाएं। आपको लोगों के सामने अपनी बात को दृढ़ता पूर्वक रखना होगा। आपको किसी संपत्ति के क्रय विक्रय करते समय वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा,नहीं तो आपको कोई बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। आप संतान को कोई नया व्यवसाय भी करा सकते हैं।

मिथुन Gemini- आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ नई नई योजनाएं लेकर आएगा। यदि आपके ऊपर कोई कर्ज है,तो आप उसे आसानी से हल कर पाएंगे। संतान पक्ष का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होता दिख रहा है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। व्यर्थ का व्यय करने से बचना होगा।

कर्क Cancer- अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा। भाई-बहनों से संबंध कटु हो सकते हैं। अपनी मानसिक स्थिति को स्थिर रखें और सुनिश्चित करें कि आपके मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न न हों। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के चोरी होने की भी संभावना है।

सिंह Leo- आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ नई खोज करेंगे और आपको उनका लाभ भी आपको अवश्य मिलेगा। आपके पुरुषार्थ एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय आप किसी पूजा पाठ,भजन और कीर्तन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है।

कन्या Virgo- आज आपको अपनी अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से राहत मिल सकती है। व्यापार में मौजूदा स्थितियों का असर हो सकता है। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने पर मन में प्रसन्नता रहेगी, बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।

तुला Libra– आज का दिन आपकी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। धन प्राप्ति के कारण आपके धन कोष में वृद्धि होगी,जिसके कारण परिवार में छोटे बच्चों के लिए कुछ सरप्राइस गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी और उनके साथी उनकी इस तरक्की को देखकर परेशान रहेंगे।

वृश्चिक Scorpio-आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए खानपान पर नियंत्रण बनाएं रखना होगा। सायंकाल के समय आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। अचानक से आपकी किसी अधिकारी से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। उनके लिए आप कोई सरप्राइस गिफ्ट लेकर आएंगे

धनु Sagittarius- अपनी योजनाओं को शुरू करने का यह एक अच्छा समय है। विरासत में मिली संपत्ति का मसला आज सुलझ सकता है। ध्यान रखें कि कड़ी मेहनत भाग्य का भी साथ दे सकती है। माता-पिता के समान किसी व्यक्ति से असहमत न हों बल्कि उनका सम्मान बनाए रखने का भी ध्यान रखना चाहिए। बिजनेस के लिए पॉजिटिव स्थिति बनाए रखने के लिए अपनी कार्य पद्धति में बदलाव करें।

मकर Capricorn- आपको कार्यक्षेत्र में लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। किसी भी निवेश को अपने भाइयों व पिताजी से पूछकर ही करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके उस धन के डूबने की संभावना अधिक है। आपको कुछ मानसिक चिंताएं रहेंगी,क्योंकि घर परिवार में कोई क्लेश की स्थिति बनी रहेगी,लेकिन परिवार में वरिष्ठ सदस्य उसे अपनी सूझबूझ से समाप्त करने में सफल रहेंगे।

कुम्भ Aquarius- आज आप दूसरों पर भरोसा किए बिना अपनी दक्षता पर भरोसा करें। केवल प्रकृति ही आपकी मदद कर सकती है। लेन-देन में संदेह जैसी स्थिति उत्पन्न न होने दें। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट में फेल होने को लेकर थोड़े तनाव में रह सकते हैं। निराश न हों, फिर से सोचें। व्यवसाय विकास के लिए अपने संपर्कों को मजबूत करें। ऐसा करने से नए समझौते हो सकते हैं।

मीन Pisce- आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और आप किसी सामाजिक आयोजन में भी सम्मिलित होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा और विद्यार्थी अपने गुरुजनों के प्रति भक्ति व निष्ठा में जुटे नजर आएंगे, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है,जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button