अन्य खबरें

दुखद: पद्म सम्मान से विभूषित मशहूर लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का निधन, मोदी समेत इन हस्तियों ने जताया शोक

पुणे। पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित मशहूर इतिहासकार और लेखक बाबासाहेब पुरंदरे (Famous historian and author Babasaheb Purandare) का आज सुबह पुणे के दीनानाथ मंगेशकर मेमोरियल अस्पताल (Deenanath Mangeshkar Memorial Hospital) में निधन (death) हो गया है। अस्पताल प्रबंधन की ने बताया कि पुरंदरे ने सोमवार सुबह पांच बजे आखिरी सांस ली। वह 99 साल पूरे कर 100वें वर्ष में प्रवेश कर गए थे। बता दें कि मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के शौर्यगाथा और उनके योगदान को अपनी लेखनी के माध्यम से घर-घर पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

खबर के मुताबिक बाबासाहेब पुरंदरे को कुछ दिनों पहले निमोनिया की शिकायत की शिकायत थी, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर पर चले गए थे। पुरंदरे का जन्म 29 जुलाई 1922 को पूना (अब, पुणे) के पास सासवड में हुआ था। पुरंदरे कम उम्र से ही छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से मोहित हो गए थे और उन्होंने उन पर काफी रिसर्च कर निबंध और कहानियां लिखीं, जो बाद में एक पुस्तक रूप ‘थिनाग्य’ (स्पार्क्स) में प्रकाशित हुईं। पुरंदरे के निधन की खबरों के बाद देशभर में उनके चाहने वालों ने शोक व्यक्त किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray) ने बाबासाहेब के लिए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार (Funeral) की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री मोदी-गृह मंत्री शाह ने शोक व्यक्त किया
बाबा पुरंदरे के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। बाबासाहेब का जाना इतिहास और संस्कृति की दुनिया में बड़ा शून्य छोड़ गया है। उनका धन्यवाद है कि आने वाली पीढ़ियां छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ी रहेंगी। पीएम ने आगे कहा, बाबासाहेब का काम प्रेरणा देने वाला था। मैं जब पुणे दौरे पर गया था तो उनका नाटक जनता राजा देखा, जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित था। बाबासाहेब जब अहमदाबाद आते थे, तो भी मैं उनके कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जाता था।





उधर गृह मंत्री अमित शाह ने (Home Minister Amit Shah) बाबासाहेब के साथ अपनी फोटो शेयर कर कहा, कुछ वर्ष पूर्व बाबासाहेब पुरंदरे जी से भेंट कर एक लम्बी चर्चा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। उनकी ऊर्जा और विचार सचमुच प्रेरणीय थे। उनका निधन एक युग का अंत है। उनके परिजनों व असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवदेनाएं व्यक्त करता हूं। प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बाबासाहेब पुरंदरे के निधन पर शोक जताया है।

कौन थे बाबा पुरंदरे?
बाबासाहेब पुरंदरे देश के लोकप्रिय इतिहासकार-लेखक रहने के साथ थिएटर कलाकार भी रह चुके थे। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपने विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। बाबा पुरंदरे ने शिवाजी के जीवन से लेकर उनके प्रशासन और उनके काल के किलों पर भी कई किताबें लिखीं। इसके अलावा उन्होंने छत्रपति के जीवन और नेतृत्व शैली पर एक लोकप्रिय नाटक- जानता राजा का भी निर्देशन किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button