मध्यप्रदेश

झूठ बोलने नहीं दी गई सही से ट्रेनिंग, यह कह नरोत्तम ने नाथ पर किया बड़ा पलटवार

भोपाल। राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ और विधायक उमंग सिंघार ने कल गुरुवार को भाजपा पर आरोप लगाया था द्रोपदी मुर्मू को वोट देने हमारे विधायकों को आॅफर दिया जा रहा है। हालांकि इस दौरान दोनों नेताओं ने रकम अलग-अलग बताई थी। नाथ ने जहां एक करोड़ की बात कही थी, तो वहीं सिंघार ने 50 लाख देने का आरोप लगाया था। अब इस मामले को लेकर मप्र के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को पलटवार किया है।

नरोत्तम ने नाथ पर तंज कसते हुए वह खुद अपना घर संभाल नहीं पा रहे हैं और दूसरो पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। यही नहीं नाथ अगल भाव बता रहे और उनके विधायक अलग। इससे साफ जाहिर होता है वह झूठ बोल रहे हैं, उहोंने झूठ बोलने की सही ढंग से ट्रेनिंग नहीं दी। मिश्रा ने नाथ पर आगे भी हमला करते हुए कहा कि जब यह सत्ता में थे तब बोल रहे थे कि हमारे विधायक खरीदें जा रहे। विपक्ष में हैं तो कह रहें हैं कि हमारे विधायक खरीदें जा रहे। कमलनाथ जी ने अपने विधायकों पर फॉर सेल का टैग लगा दिया। अगर बात सही है तो कमलनाथ विधायकों की सूची जारी करें, प्रमाण दें व मामला दर्ज कराने साथ में चलें।





मुर्मू की 100% जीत और सिन्हा की 100% होने वाली है हार
नरोत्तम ने आगे यह भी कहा कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपर्दी मुर्मू 100 प्रतिशत जीतने वाली है। जबकि इसी तरह यशवंत सिन्हा की हार होने वाली है। कमलनाथ अपना घर संभाल नहीं पा रहे और दूसरो पर आरोप लगा रहे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में 32 विधायक छोड़ कर चले गए। फिर आपको अपने विधायकों पर शंका हो रही है तो आप ही सूची सामने रख दो। उन्होंने कहा कि हमारा सवाल है कि कांग्रेस झूठ और फरेब की राजनीति कब तक करेंगी।

दिग्विजय पर भी बोला हमला
दिग्विजय के भारत के टूटने वाले बयान पर भी गृहमंत्री ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि भारत टूट कहां रहा है। भारत को तोड़ने वाले भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। वहीं, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार जनजातीय वर्ग से द्रौपदी मुर्मू प्रत्याशी बनकर सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली हैं, गौरव का क्षण होगा हम सब साक्षी बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button