मध्यप्रदेश

नरोत्तम का तंज, कहा-दिग्गी भ्रम फैला रहे, टीका सिर्फ पाक को ही नहीं, बल्कि 65 देशों को दिया जा रहा है

भोपाल। मध्यप्रदेश में वैक्सीन को लेकर दिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वियज सिंह के बयान को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय पर हमला करते हुए कहा कि दिग्विजय के मन में गोडसे और मुंह में गांधी रखते हैं। वे अपने बड़े भाई कमल नाथ से ही पूछ लेते, तो वे बेहतर बता देते।

वे इस तरह के बयान जानबूझकर देते हैं। मोदी ने वैक्सीन बनाकर भारत को विश्व गुरु की ओर बढ़ाया। हमारा मकसद सबका साथ सबका विकास है। यह वैक्सीन सिर्फ पाकिस्तान को नहीं जा रही रही। उस समेत 65 देशों को टीका दिया जा रहा है। दिग्विजय तुष्टीकरण की राजनीति कर मुसलमानों में भ्रम फैलाना चाहते हैं। भाजपा मुस्लिम विरोधी नहीं है। हम आतंकवादियों के खिलाफ हैं। दिग्विजय जैसे लोग इस मानसिकता के हैं। और इस मानसकिता जैसे लोग हर वर्ग में हैं। भाजपा इस तरह के हर व्यक्ति का विरोध करती है। टुकड़े-टुकड़े वाले भी इसी में शामिल हैं।

ममता पर भी साधा निशाना
नरोत्तम ने कहा कि दीदी (ममता बनर्जी) का पांव टूटा था या प्लास्टर ढीला था। जो डॉक्टर 24 घंटे में पैर जोड़ देता है, उसकी देश को बहुत जरूरत है। ममता दीदी राजनीतिक पाखंड कर रही हैं। भाजपा वहां 200 से ज्यादा सीट जीतकर जनता की सरकार बनाएगी। जनता ममता के जंगल राज से परेशान हो चुकी है।

कोरोना वापस आ गया है
नरोत्तम ने कहा कि प्रदेश में कोरोना एक बार फिर वापस आ रहा है। हमने गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। सख्ती के साथ पालन किया जाएगा। बिना टेस्ट के महाराष्ट्र से आ रहे लोगों को एंट्री नहीं होगी। अस्पताल पूरी तरह से तैयार हैं। सभी के इलाज की पूरी व्यवस्था है। मुख्यमंत्री शिवराज खुद हर दिन कोरोना को लेकर अपडेट लेते रहते हैं। जो भी जरूरी कदम उठाने की जरूरत होगी। सरकार उसे उठाएगी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button