मध्यप्रदेश

बालाघाट के मालखेड़ी गांव में आधी रात घुसे नक्सली, मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की कर दी हत्या

बालाघाट। बालाघाट जिले के बैहर तहसील (Baihar Tehsil of Balaghat District) के कान्हा नेशलन पार्क से सटे मालखेड़ी गांव (Malkhedi village adjacent to Kanha National Park) में एक दर्जन से अधिक हथियार बंद नक्सलियों (More than a dozen armed Naxalites) ने मुखबिरी के संदेह में दो ग्रामीणों की हत्या (Two villagers killed on suspicion of informer) कर दी है। हत्या करने के बाद नक्सलियों ने क्षेत्र में पर्चे भी फेंके हैं। परचे में नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों को धमकाया भी है। मामले की जानकारी जिले की पुलिस ने नक्सलियों की तलाशी शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम संतोष गोंड (Santosh Gond) और जगदीश यादव (Jagdish Yadav) हैं। शुक्रवार की देर नक्सलियों ने इन दोनों को सोते से उठाकर गांव के समीप जंगल ले गए, जहां पर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने भी रात करीब 3:00 बजे गोली चलने की आवाज सुनी थी। नक्सलियों ने घटनास्थल पर परचे भी फेंके हैं। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल (panic in the village) निर्मित हो गया है। बता दें कि इसी गांव में पिछले सात 6 सितंबर को पुलिस ने एक महिला नक्सली को मार गिराया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के लिए मुखबिरी करने के संदेह में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों के फेंके परचे में पुलिस को चेतावनी दी गई है। उसमें लिखा है कि मुखबिरी करने वालों का यही अंजाम होगा। परचे में चेतावनी दी गई है कि पुलिस अधीक्षक (SP) समेत सभी अधिकारी सुधर जाए वरना उन्हें अंजाम भुगतना होगा। मृतकों के शव बरामद करने के लिए पुलिस बल मौके पर रवाना हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button