मध्यप्रदेश

दिग्गी के निशाने पर फिर BJP: खुद सामने न आकर इस बार द हिटलर फाइल्स का लिया सहारा, लगाए यह बड़े आरोप

भोपाल। भाजपा और आरएसएस पर हर समय हमलावर रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। शनिवार को दिग्गी ने द हिटलर फाइल्स के बहाने भाजपा सरकार निशाना साधा है। सबसे खास बात यह रही की भाजपा पर निशना साधते समय दिग्गी खुद सामने नहीं आए। बल्कि वह यू ट्यबर के द हिटलर फाइल्स एपीसोड को ट्वीट कर बोल रहे हैं। इसके बहाने कह रहे हैं कि क्या भारत में ऐसा नहीं हो रहा है।

दिग्विजय सिंह ने आज यूट्यूबर साक्षी जोशी के द हिटलर फाइल्स को ट्वीट किया है। इसमें हिटलर के किस तरह से निर्वाचित होकर आने और फिर किस तरह शासन करने के बारे में बताया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने इस ट्वीट में अपनी एक लाइन का कमेंट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि क्या जर्मनी में 1920-40 के दशक में जो हुआ वह भारत में नहीं हो रहा है?





दिग्गी ने आगे कहा कि प्रोपेगैंडा, फेक न्यूज, झूठ और ब्रेनव्रॉशिंग के लिए हिटलर की प्रोपेगेंडा मशीन कैसे करती थी। इसमें एक चिन्ह स्वास्तिक का सहारा लिया जिसे अनुशासन के रूप में प्रचारित किया गया। हिटलर ने कानून और संविधान के दायरे में रहकर प्रचारित करने शुरू किया। जर्मनी में बेरोजगारी बढ़ी तो उसने अमृतकाल दिखाया और प्रोपेगेंडा किया। उसने अपनी छवि के प्रति काफी संवेदनशीलता दिखाई। बिना पॉलिसी के कई लुभावने सपने दिखाए और वह जीत गया।

इस ट्वीट में उन्होंने अपील की है कि जरूर देखें, समझें और जरूर सोचें। द हिटलर फाइल्स में यूट्यूबर ने हिटलर की कार्यशैली की जो विशेषताएं गिनाई हैं, उन्हे आज के भारत के राजनीतिक परिदृश्य से जोड़ने का पूरा प्रयास किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button