मध्यप्रदेश

तेज गर्मी से परेशान प्रदेशवासियों को नहीं मिलेगी कोई राहत, मौसम विभाग ने सुनाई बुरी खबर

भोपाल – देश के दिल यानि मध्य प्रदेश की जनता के हाल बेहाल गर्मी के तेवर ने कर रहे हैं। उमस और तेज गर्मी से लोग भारी परेशान है। इसके साथ हवा में नमी की कमी ने तो और ज्यादा हाल बुरा कर रखा है। केवल पचमढ़ी में जो हाल है वे थोड़े ठीक है, बाकी तो पूरे मध्यप्रदेश के शहरों का तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। खजुराहो शहर का तापमान सबसे ज्यादा रहा तो सबसे गर्म रात टीकमगढ़ की रही है। 

 

हाल फिलहाल कोई राहत नहीं 

नौतपा खत्म होने के बाद ऐसा माना जाता है कि प्री मानसून एक्टिविटी की शुरुआत ही जाती है। लेकिन इस बार जो जानकारी मौसम विभाग से मिली है उसने तो लोगों की परेशानियों को कुछ और ज्यादा बढ़ा दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तो फिलहाल में वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिससे एमपी का मौसम शुष्क बना हुआ है। नमी कम के कारण गर्मी के तेवर भी तीखे बने हुए हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में तो दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन अरब सागर में मानसून फिलहाल ठहरा हुआ है। इस वजह से वहां से नमी नहीं आ रही है। यहीं कारण है कि राज्य में प्री मानसून एक्टिविटी नजर नहीं आ रही हैं।

ऐसा है मप्र शहरों का हाल 

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 43.5 30
इंदौर 41.1 27.6
ग्वालियर 44.5 27.0
जबलपुर 44.5 29.6


पिछले 24 घंटे के मौसम के हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। खजुराहो, नौगांव में लू का प्रभाव रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री खजुराहो में दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अगले 24 घंटों के लिए पूर्वानुमान कहता है कि छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, दमोह, सागर, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदा-बांदी हो सकती है। यहां आंधी चलने की संभावना है। यलो अलर्ट कह रहा है कि यहां हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। दूसरी तरफ राजगढ़, ग्वालियर, दतिया, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतनी जिलों में लू चलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button