अन्य खबरें

तालिबान पर अफगान सेना की बड़ी कार्रवाई: एक ही दिन में 385 लड़कों का किया खात्मा

काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) से अमेरिकी सेना (us Army) की वापसी के बाद से तालिबान (Taliban) एक बार फिर से अपना प्रभाव जमाने लगा हुआ है। तालिबानियों ने अब अफगानिस्तान के सैकड़ों निर्दोष लोगों की हत्यार भी कर चुका है, लेकिन उसके बढ़ते वर्चस्व को रोकने के लिए अफगानी सेना (Afghan army) ने कमर कस ली है। खबर के मुताबिक सरकारी मीडिया निदेशक की हत्या के बाद अफगानिस्तान की सेना तालिबानियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में सैनिकों ने 385 लड़ाकों को ढेर कर दिया है, जबकि सैकड़ों आतंकी गंभीर घायल हैं।

बता दें कि अफगानिस्तान की सेना ने पिछले दिनों भी बड़ी कार्रवाई की थी और बीते दिनों इसी कड़ी में अफगानिस्तानी सेना 300 तालिबानी लड़ाकों को मार गिराया था। इसी पुष्टि रक्षा मंत्रालय ने स्वयं दी थी। अफगानी सेना द्वारा ये आपरेशन नांगरहार, लघमान, गजनी, पक्तिका, कंधार समेत अन्य आसपास के इलाकों में चलाया गया था। इस दौरान बड़ी मात्रा में हथियार भी जब्त किए गए हैं।

मरने वालों में 30 आतंकी पाकिस्तान के
सेना ने कुंदूज के बाहरी इलाकों में तालिबान के बंकरों को हवाई हमला कर निशाना बनाया। यहां संघर्ष में 11 नागरिकों की मौत हुई है जबकि 41 घायल हुए हैं। हेलमंद प्रांत में तालिबान के ठिकानों पर लश्करगाह शहर (Lashkargah City) में हुए हवाई हमले में 112 आतंकी मारे गए। इनमें 30 पाकिस्तानी मारे गए हैं। यह सभी अल-कायदा के सदस्य थे।





तालिबान 1659 लोगों की कर चुका है हत्या
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, हिंसा में इस वर्ष की पहली तिमाही में 1659 लोग मारे गए व 3254 घायल हुए। उधर, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जेन प्साकी ने नागरिकों के मारे जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, तालिबान अगर ऐसा सोचता है कि इस तरह वह वैश्विक मान्यता हासिल कर लेगा तो यह उसकी भूल है।

24 घंटे में तालिबान का दूसरी प्रांतीय राजधानी पर कब्जा
तालिबान ने 24 घंटे से भी कम समय में अफगानिस्तान की दूसरी प्रांतीय राजधानी पर कब्जा कर लिया है। आतंकियों ने करीब एक सप्ताह के संघर्ष के बाद शनिवार को अफगानिस्तान की जावजान प्रांत की राजधानी शेबर्गन शहर पर कब्जा कर लिया है। टोलो न्यूज ने यह जानकारी दी है। इससे पहले शुक्रवार को तालिबान ने दक्षिणी निमरूज प्रांत की राजधानी जरंज पर कब्जा कर लिया था।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button