प्रमुख खबरें

विवादित बयान पर मुनव्वर को नहीं राहत: कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से किया इनकार

लखनऊ। रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि (Maharishi Valmiki, the author of Ramayana) की तुलना तालिबान (Taliban) से करने के मामले में अरोपी शायर मुनव्वर राना (Poet Munawwar Rana) की मुश्किलें अब धीरे धीरे बढ़ने लगी हैं। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच (Lucknow Bench of High Court) ने राना की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। Justice रमेश सिन्हा (Ramesh Sinha) व Justice सरोज यादव (Saroj Yadav) की पीठ ने राना की एफआईआर रद्द करने की याचिका पर दिया है। इसमें याची ने मामले में यहां हजरतगंज थाने में दर्ज कराई गई FIR को रद्द किए जाने का आग्रह किया था। साथ ही मामले में खुद की गिरफ्तारी पर रोक (arrest ban) लगाने की गुजारिश कोर्ट से की थी।

बता दें कि शायर मुनव्वर राना ने महर्षि वाल्मीकी की तुलना तालिबान से कर दी थी। जिसके बाद साजाजिक सरोकार फाउंडेशन संस्था (Social Concerns Foundation Organization) ने मुनव्वर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। संस्था द्वारा भगवान वाल्मीकी की तुलना तालिबान से करने पर हिन्दू आस्था का अपमान बताया है। उनके खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत यूपी के हजरतगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया था। महर्षि वाल्मीकि न केवल पवित्र ग्रंथ रामायण (holy book ramayana) के रचनाकार हैं, बल्कि हम लोग (वादी) उन्हें भगवान मानकर उनकी पूजा करते हैं।





आंबेडकर महासभा ने भी मांग की थी कि मुनव्वर राना के खिलाफ केस दर्ज हो। लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा और सामाजिक सरोकार फाउंडेशन ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी थी कि मुनव्वर राना के खिलाफ केस दर्ज हो। एससी/एसटी एक्ट के अलावा 153-ए, 501 (1)-बी और 295-A के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वादी का आरोप था कि इस प्रकार राना ने न केवल हिन्दू धर्म (Hindu religion) पर आक्रमण किया है वरन देश के दलित सजाज के अनुयायियों और भगवान वाल्मीकी के खिलाफ विष वमन किया है।

विवादित बयानों से चर्चा में रहते हैं मुनव्वर राना
मुनव्वर राना अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहते हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि यूपी में भी तालिबान जैसा काम हो रहा है। उन्होंने दावा किया था कि यूपी में भी थोड़े-बहुत तालिबानी हैं। यहां सिर्फ मुसलमान ही नहीं बल्कि हिंदू तालिबानी भी होते हैं। आतंकवादी क्या मुसलमान ही होते हैं, हिंदू भी होते हैं। जैसे महात्मा गांधी सीधे थे और नाथूराम गोडसे तालिबानी. यूपी में तालिबान जैसा काम हो रहा है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button