ताज़ा ख़बर

मानसून की पहली बारिश में मुंबई जलमग्न, डूबी सड़कें और रेलवे ट्रैक

ताजा खबर: नई दिल्ली। बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून (south west monsoon) मुंबई (mumbai) पहुंच गया और यहां तड़के से ही भारी बारिश (Heavy rain) हो रही है। इससे सड़कें लबालब हो गर्इं और रेलवे ट्रैक (railway track) में पानी जमा हो गया है। रेलवे ने कर्मचारियों और रिलीफ ट्रेनों को अलर्ट (Alert) पर रखा है। मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक मुंबई महानगर क्षेत्र ओर कोंकण (Konkan) क्षेत्र में आज से 13 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है।

बता दें कि हर साल मुंबई में मानसून 10 जून के बाद ही आता है लेकिन इस साल समय से पहले मानूसन का पहुंचना अच्‍छा माना जा रहा है। भारी बारिश की आशंका के बीच समुद्र (Sea) में आज 4.16 मीटर का हाई टाइड (high tide) आने की जानकारी मिली है। सुबह करीब 11.43 मिनट पर समुद्र में हाई टाइड बनेगा, इस दौरान समुद्र के आसपास किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

मौसम विभाग ने पहले शनिवार को ही महाराष्‍ट्र में मानसून आने की खबर दे दी थी। उस समय मॉनसून तटीय रत्नागिरी (Ratnagiri) जिले में हरनाई बंदरगाह (Harnai Port) में पहुंचा था, हालांकि इसके बाद मानसून सुस्‍त पड़ गया था, लेकिन अब मानसून ने मुंबई में दस्‍तक दे दी है।





दिल्ली में अभी कुछ दिन और सताएगी गर्मी
महाराष्‍ट्र में जहां बारिश अब आफत बनकर आई है, वहीं दिल्‍ली (Delhi) में गर्मी लोगों को अभी कुछ दिन और परेशान करेगी। दिल्‍ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल अब तक का अधिकतम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्‍ली में धूल भरी तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा, जिसके चलते गर्मी बढ़ेगी। दिल्‍ली में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

देश के अन्य हिस्सों की स्थिति
देश के अन्‍य हिस्‍सों में भी मानसून का असर देखने को मिल रहा है। ओडिशा (Odisha) के उत्‍तरी तट, कोंकण (Konkan), गोवा (Goa), अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) में भी हल्‍की से मध्‍य बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही कर्नाटक, छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना के भी कुछ हिस्‍सों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश का अनुमान जताया गया है। बिहार, झारखंड, केरल और तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों के साथ उत्‍तर प्रदेश और गुजरात के भी कई क्षेत्रों में हल्‍की बारिश का अनुमान जताया गया है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button