देश में कोरोना पर बड़ी राहत: 81 दिन बाद 60 हजार से कम मिले मरीज, 87,619 हुए स्वस्थ्य
ताजा खबर: नई दिल्ली। देश कोरोना (Corona) की दूसरी लहर (Second Wave) तबाही मचाने के बाद अब काबू में आ रही है। देश में नए मरीजों की लगातार घट रही संख्या के ठीक होने की संख्या में बड़ी तेजी आती जा रही है। पिछले 5 दिनों से कोरोना (Corona) के दैनिक मामले (daily affairs) 70000 हजार से कम ही मिल रहे हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में के 58,419 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जो कि यह आंकड़े 81 दिन बाद सबसे कम है। जबकि इस दौरान 87,619 कोरोना मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं और 1576 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर यानी रिकवरी रेट (recovery rate) नए मामलों की तुलना में बहुत अधिक है।
पांच राज्यों में मिले अधिक मामले
पांच राज्यों से 70.23% नए कोरोना केस सामने आए हैं। जिसमें अकेले केरल से 21.3% मामले हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में हुई मौतों में सबसे अधिक महाराष्ट्र (682) में हुई हैं। जबकि तमिलनाडु में एक दिन में 180 कोविड मरीजों की जान गई है।
केरल- 12,443 केस
महाराष्ट्र- 8,912 केस
तमिलनाडु- 8,183 केस
कर्नाटक- 5,815 केस
आंध्र प्रदेश- 5,674 केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 38वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक है। भारत में अब कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 96.27% पहुंच गई है।
10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन (lockdown) जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
भारत में अब तक 27.62 करोड़ से अधिक टीकाकरण
भारत में अब तक कोविड-19 (Covid-19) टीके की 27.62 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसमें शनिवार को दी गई 33,72,742 खुराक भी शामिल है। मंत्रालय ने अनुसार शनिवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को टीके की 20,49,101 पहली खुराक दी गई, जबकि 78,394 दूसरी खुराक दी गई।
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका
तेलंगाना, कर्नाटक समेत देश के कई राज्यों में लॉकडाउन (lockdown) में छूट के साथ ही लोग एक बार फिर से लापरवाह हो रहे हैं। जिसे देखते हुए एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया (Dr. Randeep Guleria) ने आगाह किया है कि अगर Covid-19 नियमों का पालन नहीं किया गया तो भारत में 6 से 8 हफ्ते में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है।