ताज़ा ख़बर

काबू में कोरोना: 24 घंटे में मिले 1.26 लाख नए मरीज, 2.54 लाख मरीज ठीक होकर लौटे घर

  • 22 दिन में एक्टिव केस में 18 लाख से ज्यादा की कमी

ताजा खबर: नई दिल्ली। देश में बेकाबू हुई कोरोना (Corona) की रफ्तार (Speed) अब काबू में आने लगी है। नए मरीजों (New patients) में कमी के साथ-साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी होती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 1.26 लाख मरीज मिले हैं जबकि इस दौरान 2.54 लाख मरीज (2.54 lakh patients) स्वास्थ्य होकर अपने घरों को चले गए हैं। यह नए संक्रमित मरीजों (Newly infected patients) का आंकड़ा पिछले दो महीनों में सबसे कम रहा है। वहीं अब मौतों के आंकड़ों में भी गिरावट आने लगी है। करीब एक महीने बाद मौतों की संख्या में 3000 के नीचे आ गई है और बीते एक दिन में 2762 लोगों की जान गई है।

इस बीच देश में सक्रिय मरीजों (Active patients) की संख्या में एक दिन में 1 लाख 31 हजार 31 की गिरावट आई है। अब 18 लाख 90 हजार 975 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। बीते 22 दिन में इसमें 18 लाख 50 हजार 327 की कमी आई है। दूसरी लहर (Second Wave) में 9 मई को पीक आया था। तब 37 लाख 41 हजार 302 एक्टिव केस (Active case) थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.26 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.54 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,781
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.81 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.59 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.31 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 18.90 लाख





16 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन (complete lockdown) जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button