ताज़ा ख़बर

नवाब मलिक का बड़ा आरोप: वसूली कांड का मास्टर माइंड मोहित कंबोज समीर वानखेड़े का है पॉर्टनर

मुंबई। मुंबई क्रूज (Mumbai Cruise) में मिले ड्रग्स (Drugs) के बाद से महाराष्ट्र की सियासत गरमाई हुई है। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने आज सुबह एक बार फिर मीडिया के सामने भाजपा नेता मोहित कंबोज (BJP leader Mohit Kamboj) और एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (NCB Zonal Director Sameer Wankhede) पर गंभीर आरोप लगाया। मलिक ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता मोहित कंबोज वसूली कांड का मास्टर माइंड (master mind of recovery scandal) है और समीर वानखेड़े का पार्टनर है। सुनील पाटिल (Sunil Patil) और एनसीपी के बीच रिश्तों को लेकर मलिक ने कहा कि पाटिल के साथ NCP का कोई संबंध नहीं है, और न वह कभी उनसे मिले हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवाब मलिक ने दावा किया कि आर्यन खान (Aryan Khan) ने क्रूज पार्टी का टिकट नहीं खरीदा। आर्यन खुद नहीं गया। प्रतीक गाबा (Pratik Gaba) और आमिर फर्नीचरवाला (Aamir Furniturewala) ही आर्यन को वहां लेकर गए थे। इन दोनों के जरिए ही आर्यन को ट्रैप कर ले जााय गया। मलिक ने आगे कहा कि एनसबी मुख्यालय में बाहरी लोगों की एंट्री कैसे हो सकती है। मुंबई क्रूज ड्रग्स का मामला पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने कहा कि एनसीबी ने क्रूज ड्रग्स केस में 11 लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन इसमें तीन लोगों को क्यों छोड़ा।

यह पूरी तरह से अपहरण और फिरौती का मामला है। मोहित कंबोज के साले के जरिए ट्रैप लगाई गई और वहां आर्यन खान को पहुंचाया गया और किडनैप करके 25 करोड़ की फिरौती मांगने का खेल शुरू हुआ। सौदा 18 करोड़ में हुआ, पचास लाख वसूल भी हो गई, मगर एक सेल्फी से खेल बिगड़ गया। मोहित कंबोज फिरौती मांगने में समीर वानखेड़े का पार्टनर है और मास्टरमाइंड है। दोनों के बीच अच्छे रिश्ते हैं। मोहित कंबोज इस शहर में 12 होटल चलाता है।





नवाब मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि कंबोज और समीर वानखेड़े के बीच अच्छे रिश्ते हैं( मोहित कंबोज 11 होटल चलाता है।मलिक ने आगे कहा, हमने कहा था कि कंबोज और वानखेड़े के रिश्ते हैं। जल्द ही इनकी मीटिंग के वीडियो जारी करेंगे। 6 अक्टूबर को मेरी पीसी हुई और 7 तारीख को वानखेड़े और कंबोज ओशिवारा के कब्रिस्तान में मिले( इनका नसीब अच्छा है कि वो पुलिस का सीसीटीवी बंद था, हमें उसका सीसीटीवी नहीं मिल पाया और वानखेड़े साहब घबराहट में चले गए कि कोई उनका पीछा कर रहा है।

नवाब मलिक ने आगे सैम डिसूजा और एनसीबी अफसर वीवी सिंह की फोन पर हुई बातचीत का एक आॅडियो भी सुनाया। दावा है कि डिसूजा हवाले की बात कर रहा है और दो पत्रकारों के नाम भी लिए हैं. मलिक ने इन पत्रकारों के नाम राजकुमार बजाज और प्रदीप नम्बियार बताए हैं। मलिक का कहना है कि ये दोनों एक यूट्यूब चैनल के जरिए लोगों को डराते-धमकाते हैं और उनसे वसूली करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button