ताज़ा ख़बर

झारखंड रोपवे हादसे का तीसरा दिन: अल सुबह से फिर शुरु हुआ आॅपरेशन, अब तक 6 का रेस्क्यू, 8 अब भी फंसे

रांची। झारखंड के देवघर में रोपवे हादसे का आज तीसरा दिन है और बचाव दल ने एक बार फिर रेस्क्यू आॅपरेशन फिर से शुरू कर दिया है। 2500 फीट की ऊंचाई पर अभी भी तीन ट्रालियां फंसे लोगां को निकालने के लिए सेना आईटीबीपी, एनडीआरएफ और लोकल पुलिस की मदद से मंगलवार सुबह 5:00 बजे तीसरे दिन का रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू हुआ है। जानकारी के मुताबिक ट्रालियों तक सेना के जवान पहुंच गए हैं और लोगों को निकाले जाने का काम जारी है।

आपरेशन में 3 हेलीकॉप्टर इसमें लगाए गए हैं। सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से पूरे आॅपरेशन की रेकी की जा रही है। बताया जा रहा है कि अभी 3 ट्रॉलियों 15 लोग फंसे हुए थे। उनमें से 8 को सेना के हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाल लिया गया है। निकाले गए सभी पयर्टकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दरअसल 40 घंटे से ज्यादा देर तक हवा में लटके होने से कई लोग बीमार हो चुके हैं।

अब तक तीन लोगों की हो चुकी है मौत
रेस्क्यू आॅपरेशन में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। देवघर प्रशासन ने सोमवार को एक महिला की मौत की पुष्ट की थी। वहीं शाम को हेलीकॉप्टर से फिसल जाने के कारण एक व्यक्ति डेढ़ हजार फीट नीचे खाईं में गिर गया था। इसके अलावा भी एक मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हादसे में 12 लोग घायल हैं।





दोपहर तक पूरा हो सकता है बचाव अभियान
देवघर रोपवे हादसे में बचाव अभियान के इंचार्ज अश्विनी नायर ने बताया कि, हम लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं। अब कुछ ही लोग ऊपर रह गए हैं। उन्होंने बताया कि, उम्मीद है कि दोपहर तक सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

कल 33 लोगों की बचाई थी जान
सेना, वायु सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ के द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में सोमवार को करीब 33 लोगों को बचाया जा सका था। इसे रेस्क्यू आॅपरेशन में सेना के दो हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। हालांकि, सोमवार देर रात अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया था। इस कारण लोगों के पास खाने-पानी का सामान पहुंचाना भी मुश्किल हो गया था, जिसके चलते ऊपर फंसे लोग रातभर भूखे-प्यासे ही रहे। पहाड़ी पर फंसे लोगों में महिलाएं व छोटे बच्चे भी हैं।

भीड़ के कारण आपरेशन में आ रही दिक्कत
आम लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी की वजह से रेस्क्यू आॅपरेशन में दिक्कत हो सकती है। संभावना यह भी है कि पहाड़ी क्षेत्र में कोई और दुर्घटना ना हो जाए। इसे देखते हुए आम जनों को पहाड़ों पर जाने से रोक दिया गया है। इस बीच सुबह करीब 7.25 बजे तक 4 लोगों को निकाल लिया गया है जिनमे 2 बच्चे शामिल हैं। और उसमें फंसे हुए लोगों की संख्या 15 से घटकर 9 हो गई है। ट्रॉली में फंसे सेना के जवान को भी निकाला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button