मध्यप्रदेश

सोनिया ने दी दिग्गी को बड़ी जिम्मेदारी: प्रियंका के साथ मिलकर मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन की बनाएंगे रणनीति

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) ने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को बड़ी जिम्मेदारी दी है। शीर्ष नेतृत्व ने दिग्गी के नेतृत्व में 9 सदस्यीय समिति (9 member committee) का गठन किया है जो मोदी सरकार (Modi government) के खिलाफ राष्ट्रीय मद्दों पर सतत आंदोलन (Continuing Movement on National Issues) के लिए योजना बनाएगी। समिति में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra), लोकसभा सांसद उत्तम कुमार रेड्डी (Uttam kumar reddy), राज्यसभा के सदस्य रिपुन बोरा (Ripun Bora), मनीष चतरथ (Manish Chatrath) और बी. के. हरिप्रसाद (BK Hariprasad) शामिल हैं।

कांग्रेस के महासचिव वेणुगोपाल (Congress General Secretary Venugopal) के हस्ताक्षर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में बनी इस नौ सदस्यीय कमेटी में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, सांसद उत्तम कुमार रेड्डी, मनीष चतरथ, बीके हरिप्रसाद, रिपुन बोरा, उदित राज, डॉ. रागिनी नायक व जुबेर खान सदस्य के रूप में शामिल हैं। इसके पहले भी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिग्विजय सिंह को कांग्रेस की आर्थिक मामलों की समिति का सदस्य बनाया गया था। बता दें कि इसी साल सितंबर महीने में दिग्विजय सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का स्थायी सदस्य बनाया गया था।





पार्टी सूत्रों का मानना है कि कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिग्विजय सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर कांग्रेस नेताओं को यह संकेत दिए हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भूमिका पार्टी के फैसलों में अहम है। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) के सत्ता से बाहर होने के बाद दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। दिग्विजय ने शिवराज सरकार (Shivraj Sarkar) के खिलाफ हुए कई आंदोलनों में हिस्सा लिया। हाल ही में भोपाल में हुए आंदोलन की अगुवाई दिग्वियज सिंह ने की थी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button