मध्यप्रदेश

तस्वीर साफ: शिवराज के घर और नाथ के गढ़ में भगवा लहर, कांग्रेस ने भी BJP के दो किलों को ढहाया

भोपाल। मध्यप्रदेश के निकाय चुनाव के दूसरे चरण में हुए मतदान के परिणाम सामने आ गए हैं। पांच नगर निगमों के आए नतीजों में भाजपा को 2 (देवास रतलाम), कांग्रेस को 2 (रीवा, मुरैना) जबकि एक सीट (कटनी) पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही 40 नगर पालिकाओं की तस्वीर साफ हो गई है। जिसमे 21 नगर पालिकाओं में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं कांग्रेस 12 नगरपालिकाओं पर जीत मिली है, जबकि सात सीटों पर निर्दलियों ने बाजी मारी है। खास बात यह भी है कि जहां बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है तो कमलनाथ के गृह जिले चौरई में भाजपा ने बड़ी सेंध लगाई है।

सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपना डंका बजाया है। तीनों नगर परिषद बुधनी, नसरुल्लागंज और रहटी मिलाकर कुल 45 वार्ड में कॉग्रेस को मात्र 2 वार्ड मिले। नगर परिषद बुधनी में भारतीय जनता पार्टी को 13 और निर्दलीय 2 प्रत्याशी विजय घोषित। यहां कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। नगर परिषद नसरुल्लागंज में भारतीय जनता पार्टी के 12, निर्दलीय 2 और कांग्रेस से 1 एक प्रत्याशी विजय घोषित। नगर परिषद रेहटी में भाजपा के 12, निर्दलीय 2 और कांग्रेस से 1 प्रत्याशी विजय घोषित हुआ है।

इतना ही नहीं इसके अलावा अलावा कमलनाथ के गढ़ में भी भगवा लहराया है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में भी कांग्रेस अपनी इज्जत नहीं बचा पाई है। चौरई नगर पालिका सीट को कांग्रेस से छीनते हुए भाजपा ने भगवा लहरा दिया है। चौरई की 15 सीटों में से 9 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ छह सीटों पर ही जीत मिली है। वैसे यहां पर चुनाव से पहले माना जा रहा था कि यहां पर पार्षद के लिए भी भाजपा पूरी तरह से साफ हो जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज का यहां पर जादू चला और पार्टी 9 पार्षदीय सीट जीत गई। हालांकि नगर निगम यानि कि महापौर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी की ही जीत हुई है।

जीत पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई
छिंदवाड़ा में जीत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जनता का आभार जताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में लिखा कि छिंदवाड़ा जिले की चौरई नगर पालिका में भाजपा के प्रत्याशियों को आशीर्वाद देकर आप सभी नागरिकों ने विश्वास जताया है। आप सभी का आभार और पार्टी के देवतुल्य कार्यकतार्ओं को धन्यवाद। विजयी प्रत्याशियों को मेरी शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button