मध्यप्रदेश

मप्र में निकाय चुनाव का आगाज: 11 निगमों में 11 बजे 32 फीसदी मतदान, भोपाल में सिर्फ 15%

भोपाल। लंबे इंतजार के बाद मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव आगाज हो चुका है। पहले चरण के चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। बता दें कि पहले चरण में प्रदेश की 11 नगर निगम के 133 निकायों में मतदान हो रहा है। आज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना नगर निगम में वोटिंग जारी है। यहां पर सुबह 11 बजे तक 32 फीसदी मतदान हो चुका है।

इस बात की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग ने दी है। 11 बजे तक हुए32 फीसदी मतदान में सबसे ज्यादा 36 फीसदी मतदान पुरुषों ने जबकि महिलाओं ने 27 फीसदी मतदान किया है। राजधानी भोपाल की बात करें भोपाल में 11 बजे तक सिर्फ 15 फीसदी ही मतदान हुआ है। बता दें कि पहले चरण में 44 जिलों की 11 नगर निगम के अलावा 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषदों में मतदान हो रहा है। इसके लिए कुल 13,148 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान वाली जगहों में करीब 80 हजार कर्मचारी और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि लगभग 27 हजार सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

11 नगर निगमों के लिए 101 महापौर प्रत्याशी मैदान में
प्रथम चरण में 11 नगरपालिक निगमों में कुल 101 महापौर पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 133 निकायों में 2850 पार्षद के पद हैं। इनमें से 42 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 2808 पदों पर निर्वाचन होना है। इसके लिए 11 हजार 250 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे है।





ग्वालियर में त्रिकोणीय मुकाबला
ग्वालियर नगर निगम में भी वोटिंग के लिए उस्ताह दिखाई दे रहा है। यहां से भाजपा के दिग्गज नेता और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा से सुमन शर्मा, कांग्रेस से डॉ. शोभा सिकरवार और आम आदमी पार्टी से रूचि गुप्ता मैदान में हैं।

भोपाल के युवाओं में वोट डालने खासा उत्साह
भोपाल में वोटिंग को लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वोट डालने के लिए युवा सुबह से ही पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। कई पोलिंग बूथ पर युवाओं ने सबसे पहले वोट डाला। मतदान केन्द्रों में वोट डालने के लिए अच्छा उत्साह दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस कैंडिडेट की लिखी टेबल पर रखी गई ईवीएम
भोपाल के वार्ड 12 के एक पोलिंग बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर गुप्ता का नाम लिखी टेबल पर ईवीएम को रखा गया। आम आदमी पार्टी के नेता ने इसकी शिकायत की है। बता दें कि सुधीर गुप्ता इसी वार्ड से पार्षद भी हैं। वहीं, भोपाल में कई लोगों के मतदान भी बदल गए हैं।

उज्जैन में वोटिंग के लिए उत्साह
उज्जैन नगर निगम में वोटिंग के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। उज्जैन में 54 वार्डों में वोटिंग के लिए कुल 568 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 121 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं। बता दें कि उज्जैन में करीब 4 मतदाता शहर की सरकार चुनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button