प्रमुख खबरें

अड़ियल चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा ताइवान, भारी भरकम हथियारों के साथ शुरू किया युद्धाभ्यास

ताइपे। चीन और ताइवान के बीच का विवाद लगातार बढ़ता ही जा रही है। अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान पहुंचने के बाद से ही चीन ने ताइवान स्ट्रेट में भयानक युद्धाभ्यास शुरू कर दिया था, लेकिन अब ताइवान ने भी अड़ियल चीन को करारा जवाब देने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं मंगलवार को ताइवान ने युद्धाभ्यास भी शुरू कर दिया है। इस बात की पुष्टि ताइवान की आठवीं सेना कोर के प्रवक्ता लू वोई-जे ने की है। उन्होंने कहा कि पिंगटुंग के दक्षिणी काउंटी में तोपखाने और हथियारों का युद्धाभ्यास शुरू हो गया है।

ताइवान की ओर से मंगलवार को शुरू की गई यह ड्रिल गुरुवार तक जारी रहेगी। सेना ने कहा कि इसमें सैकड़ों सैनिकों की तैनाती होगी और करीब 40 हॉवित्जर को शामिल किया जाएगा। हालांकि, लू ने इस बात से इनकार किया है कि यह ड्रिल चीन के सैन्य अभ्यास के जवाब में की जा रही है। उनका कहना है कि यह ड्रिल पहले से ही निर्धारित थी। ताइवान ने यह कदम तब उठाया है, जबकि चीन ने सोमवार को ताइवान के समुद्र और वायु क्षेत्र में नए युद्धाभ्यास की घोषणा की है। आपको बता दें कि, ताइवान नियमित रूप से चीनी आक्रमण की नकल करते हुए सैन्य अभ्यास करता रहता है और पिछले महीने अपने सबसे बड़े वार्षिक अभ्यास के हिस्से के रूप में एक संयुक्त अवरोधन आॅपरेशन में समुद्र से हमलों को दूर करने का अभ्यास किया।





चीन ड्रिल से हमला करने का कर रहा अभ्यास: ताइवान
दूसरी ओर ताइवान ने आरोप लगाया कि चीन इस ड्रिल के माध्यम से द्वीप पर हमला करने का अभ्यास कर रहा है। सोमवार को ताइवान ने कहा कि अभ्यास के दौरान अबतक कोई भी चीनी विमान और जहाज उसके समुद्री सीमा में प्रवेश नहीं किया है। इस अभ्यास के दौरान चीनी विमान और जहाजों ने जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को कई बार पार किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालन ने सोमवार को कहा कि मध्य रेखा एक मौन सहमति है जो 1950 से अस्तत्वि में है और इसका अस्तत्वि एक सच्चाई है।

सात अगस्त को खत्म होना युद्धाभ्यास
बता दें कि चीन द्वारा बीते दिनों शुरू किए गए युद्धाभ्यास को भी जारी रखा, जो चार अगस्त से शुरू होकर सात अगस्त को खत्म होना था। चीनी सेना की पूर्वी थिएटर कमांड ने कहा कि वह ताइवान द्वीप के पास अपना अभ्यास जारी रखेगी और उसका जोर पनडुब्बी रोधी कार्रवाई तथा हवा से पोत पर हमला करने पर है। उधर, ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन आक्रमण की तैयारी के लिए अभ्यास कर रहा है। वह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ‘यथास्थिति बदलने’ की कोशिश कर रहा है।

आस्ट्रेलिया ने की तनाव कम करने की अपील
आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने ताइवान के आसपास जारी तनाव में कमी लाने की अपील की है। इससे पहले वोंस ने नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के परिणामस्वरूप चीन द्वारा शुरू किए गए अभ्यास की आलोचना की थी। चीनी दूतावास ने आॅस्ट्रेलिया पर अमेरिका की भाषा बोलने का आरोप लगाया। इस चीनी टिप्पणी पर वोंग ने कहा, इस समय तनाव कम करना सबसे महत्वपूर्ण है। इस मामले में शांति बहाल की जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button