ताज़ा ख़बर

चीन ताइवान के बीच बढ़ता विवाद, भारत की स्पष्ट चेतावनी

नई दिल्ली – चीन ताइवान के बीच बिगड़ी हुई परिस्थितियां सुधरते हुए नजर नहीं आ रही हैं। युद्ध के मुहाने पर खड़े दोनों देशों के बीच सुलह कराने की लगभग सभी कोशिशें बेकार हो चुकी हैं। इस बीच चीन ने कड़ा कदम उठाया है। जानकारी मिली है कि चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अमरीकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी और उनके परिवार के सदस्यों को प्रतिबंधित करने की घोषणा कर दी है।

27 लड़ाकू विमान तैनात

स्पीर नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद से चीन तिलमिलाया हुआ है। पेलोसी के दौरे के बाद से ही ताइवान की सीमा पर चीन ने सैन्य अभ्यान तेज कर दिए है इसके साथ ही चीन ने ताइवान जाने वाली नेचुरल सैन्ड के निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। वहीं नैंसी पेलोसी का ताइवान दौरा पूरा होने के कुछ ही घंटों में चीन ने अपने 27 लड़ाकू विमान ताइवान के एयर डिफेंस जोन में तैनात कर दिए।

भारत की चेतावनी

चीन के साथ भारत भी सीमा साझा करता है। ऐसे भी भारत ने इस मुद्दे को लेकर स्पष्ट नीति अपना कर रखी है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। भारत ने चीन को साफ कहा है कि वो अपने सभी फाइटर जेट भारत की लद्दाख सीमा से दूर रखे। अमरीकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से चीन और अमरीका के बीच तनाव बढ़ गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button