मध्यप्रदेश

घरेलू हिंसा पर सख्त शिवराज: बोले-पत्नी का हाथ काटना दुर्भाग्यपूर्ण, घटनाएं रोकने बनाएंगे सख्त कानून

भोपाल। मप्र में पत्नियों के साथ हैवानियत की 17 दिन में तीन घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए शिवराज सरकार जल्दी ही नया कानून बनाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि – पति का पत्नी के हाथ काटना बहुत ही गंभीर व दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ऐसी घटनाएं रोकने सख्त कानून बनाएंगे। उन्होंने डीजीपी विवेक जौहरी को निर्देश दिए हैं कि ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।




मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर पीड़िताओं को जल्दी से जल्दी न्याय दिलाया जाएगा। दरअसल, बैतूल में पति ने सो रही पत्नी का कुल्हाड़ी से एक हाथ और दूसरे की उंगलियां काटने की घटना हुई है। इससे पहले भोपाल और सागर में पतियों ने पत्नी के हाथ काट दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों घटनाएं दुभाग्यपूर्ण हैं। मुझे लगता है कि महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं से ज्यादा चिंताजनक घरेलू हिंसा है। महिलाओं को घर में भी स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। इन सब पहलुओं को ध्यान में रखकर नया कानून बनाया जाएगा।

17 दिन में तीन घटनाएं

  • 9 मार्च: निशातपुरा की पारस कॉलोनी निवासी संगीता पर पति प्रीतम सिंह सिसोदिया ने फरसे से हमलाकर एक हाथ और एक पैर का पंजा काट दिया था। डॉक्टरों ने आॅपरेशन कर हाथ जोड़ा, लेकिन बाद में काटना पड़ा।
  • 22 मार्च : रात 11 बजे सागर के बामनहोरा गांव निवासी आरती गौड पर पति रणधीर ने कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों हाथ काट दिए। परिजनों ने अगले दिन हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया। आॅपरेशन के बाद आरती अभी हमीदिया अस्पताल में ही भर्ती हैं।
  • 25 मार्च : बैतूल के चिचोली में पति ने की है। उसने अपनी सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पत्नी का एक हाथ और दूसरी हाथ की तीन अंगुलियोंं को काट कर अलग कर दिया, दो उंगलियां भी जख्मी कर दीं। कुल्हाड़ी का एक वार पत्नी के चेहरे पर होने से पत्नी को हालत गंभीर है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button