प्रमुख खबरें

  झारखंड में विश्व हिंदू परिषद के नेता को मारी गोली 

जमशेदपुर। झारखंड (Jharkhand) में जमशेदपुर (Jamshedpur) के समीप बागबेरा थानाक्षेत्र में एक रेलवे परिसंपत्ति के पास बदमाशों ने विश्व  हिंदू परिषद (Vishw Hindu Prishad) (VHP) के एक स्थानीय नेता को गोली मार दी।

पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. तमिल वरनान ने बताया कि बबलू कुमाल सिंह को दो व्यक्तियों ने गोली मार दी।

विहिप की जमशेदपुर महानगर समिति के सचिव दीपक वर्मा ने बताया कि सिंह बागबेरा समिति के अध्यक्ष थे।

सिंह को गोलियां लगी और उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (TATA Main Hospital) ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रह है।

वरनान ने बताया कि पांच से छह राउंड गोलियां चलायी गयीं और यह घटना इलाके में दबदबे को लेकर हुई।

जब पुलिस अधिकारी से पूछा गया कि क्या सिंह विहिप कार्यकता थे तब उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें अबतक इस बारे में कुछ भी ज्ञात नहीं है, मामले की जांच चल ही है।

वरनान के अनुसार सिंह ने दो व्यक्तियों का नाम लिया है जिन्होंने उनपर गोलियां चलायीं।

घटनास्थल से पुलिस को कुछ खाली कारतूस मिले हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button