ताज़ा ख़बर

टोक्यो पैरालंपिक में भारत को दोहरी खुशी: मनीष ने गोल्ड तो सिंहराज ने देश को दिलाया सिल्वर

टोक्यो। टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) का 11वां दिन भारत (India) के लिए बड़ी खुशियां लेकर आया है। यहां पैरा खिलाड़ी मनीष नरवाल (Para player Manish Narwal) ने शूटिंग के पी4 मिक्सड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 इवेंट में गोल्ड मेडल (gold medal) पर निशाना साधा, वहीं इसी प्रतियोगिता में भारत के ही सिंहराज अडाना (Sinharaj Adana) ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। इस गोल्ड के साथ ही मनीष ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिला दिया है। सिंहराज (216.7) दूसरे स्थान पर रहे। रूसी ओलंपिक समिति के सर्गेई मालिशेव (Sergei Malyshev) (196.8) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत के पदकों की संख्या अब 15 हो गई है।

उन्नीस साल के नरवाल ने पैरालम्पिक खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए 218.2 का स्कोर किया। वहीं मंगलवार को ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले अडाना ने 216.7 प्वॉइंट्स हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ये दोनों पैरा शूटर्स फरीदाबाद के हरने वाले हैं। क्वालिफिकेशन में सिंहराज 536 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थे, जबकि मनीष नरवाल (533) सातवें नंबर पर रहे थे। इसके साथ ही टोक्यो पैरालंपिक में 19 साल के मनीष नरवाल ने तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया।

इस पैरालंपिक में 39 साल के सिंहराज ने दूसरा मेडल हासिल किय। मनीष से पहले निशानेबाजी में ही 19 साल की अवनि लेखरा (avani lekhra) ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैडिंग एसएच1 इवेंट (10m Air Rifle Standing SH1 Event) में गोल्ड मेडल जीता था। यह भारत का निशानेबाजी में पहला गोल्ड मेडल था। अवनि ने इसके अलावा 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन एसएच1 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। अवनि इस तरह दो पैरालंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं। उनके अलावा भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने इन खेलों में पुरुषों की एफ64 स्पर्धा में कई बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए दूसरा गोल्ड मेडल दिलाकर शानदार डेब्यू किया था।





भारत के खाते में अब 3 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक हैं। यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। रियो पैरालंपिक (2016) में भारत ने 2 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते थे। इस वर्ग में निशानेबाज एक ही हाथ से पिस्टल पकड़ते हैं क्योंकि उनके एक हाथ या पैर में विकार होता है, जो रीढ़ में चोट या अंग कटने की वजह से होता है। कुछ निशानेबाज खड़े होकर तो कुछ बैठकर निशाना लगाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मनीष और सिंहराज को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया- टोक्यो पैरालिंपिक (Tokyo Paralympics) से गौरवपूर्ण प्रदर्शन जारी है। युवा और बेहद प्रतिभावान मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक जीतना भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। उन्हें बधाई। आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button