मध्यप्रदेश

FIR  दर्ज होते ही भड़के दिग्गी: बोले- सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलता रहूंगा, चाहे लााखों मामले क्यों न हों दर्ज

भोपाल। रामनवमी पर मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा पर किए गए अपने ट्वीट से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मुश्किल में फंस गए हैं। भाजपा ने अब उनके खिलाफ होशंगाबाद में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद दिग्गी ने बुधवार को फिर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं डरने वालों में से नहीं हूं। सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलता रहूंगा, चाहे हमारे खिलाफ एक लाखों एफआईआर क्यों न दर्ज हो जाएं।

दरअसल कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कल मंगलवार को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने एक फोटो भी थी। उसे खरगोन में भड़की हिंसा का बताया गया, जबकि वह फो बिहार की थी, हालांकि उन्होंने उस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया। दिग्विजय ने कहा, ‘सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलने पर उनके खिलाफ कितने ही मामले दर्ज हों, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं डरने वालों में से नहीं हूं। मैंने ट्वीट के माध्यम से सवाल ही तो पूछा है और जो फोटो खरगोन का नहीं था, उसे ‘डिलीट’ कर दिया।’

दिग्विजय को घेरने में जुटी भाजपा
दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल के अलावा ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम और सतना में भी प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। माना जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता कांग्रेस के राज्यसभा सांसद को पूरी तरह घेरने में जुट गए हैं। दूसरी ओर भाजपा नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सिंह के खिलाफ टिप्पणियां कर रहे हैं। भाजपा नेता और कार्यकर्ता सिंह का ट्विटर अकाउंट बंद करवाने की मांग भी कर रहे हैं। इनका तर्क है कि सिंह पहले भी भ्रमित करने वाले ट्वीट कर चुके हैं।





दिग्गी का ट्विटर अकाउंट ब्लाक करने भाजपा ने की मांग
इस बीच, मप्र सरकार ने दिग्विजय सिंह का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने की मांग की है। सरकार की ओर से ट्विटर को पत्र लिखा गया है। बीजेपी नेता और सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में हिंसा भड़काने की कोशिश की है। किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग अपराधी हैं।

विश्वास सारंग दिग्विजय सिंह के ट्विटर को ब्लॉक करवाने के लिए जन अभिनायन चलाएंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आमजन से दिग्विजय सिंह के ट्विटर हैंडल की रिपोर्ट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता बिगड़ने के लिए दिग्विजय सिंह ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। ना सिर्फ बीजेपी बल्कि कांग्रेस नेता सोहन वाल्मीकि ने भी दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट कर पूछा कि दिग्विजय सिंह इस तस्वीर को प्रमाणित करें। मामले ने तूल पकड़ा. पुलिस ने बीजेपी की शिकायत पर दिग्विजय सिंह पर केस दर्ज कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button