मध्यप्रदेश

खरगोन दंगाइयों की हुई पहचान, जल्द ही बेनकाब कर करेंगे सख्त कार्रवाई: जाने और क्या बोले नरोत्तम

भोपाल। खरगोन दंगे की साजिश रचने वाले जल्द बेनकाब होंगे। पुलिस ने इनकी पहचान कर ली है। जल्द ही इन दंगाइयों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात खरगोन दौरे पर पहुंचे मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही। जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि खरगोन में दंगे करने वाले पकड़े जा चुके है। सभी जेल में है।

उन्होंने कहा कि खास बात यह है कि रामनवमी जुलूस में पथराव व दंगे के पीछे किन लोगों ने साजिश रची थी, यह अभी सामने आना बाकी था। पुलिस ने गहन पड़ताल कर अब इन साजिशकर्ताओं का पता भी लगा लिया है। जल्द ही इन तत्वों पर भी बड़ी और कड़ी कार्यवाही आप लोग देखेंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि खरगोन दंगे के बाद भविष्य में इस तरह की घटना नही हो इसके लिए कई कदम उठाए जाएंगे। निमाड़ क्षेत्र के लिए एक बटालियन की स्थापना करने का फैसला लिया गया है। इस बटालियन का मुख्यालय खरगोन रहेगा। इसके अलावा बड़वाह में एडिशनल एसपी एक अतिरिक्त पद भी स्वीकृत किया जाएगा। जिले मुख्यालय पर जैतापुर नाका और बिस्टान नाका में दो नए थाने भी बनाये जायँगे।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश शांति का टापू है , यहां हिंसा बर्दाश्त नही की जाएगी। दंगा करने वाले दंगाइयों के खिलाफ कितनी कड़ी कार्यवाही की गई है यह आप सबने देखा है। दंगा करने वालो व दंगे की साजिश रचने वालो को किसी कीमत पर बख्शा नही जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button